- डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह की कोशिकी दत्ता ने भी 99 प्रतिशत अंक
धनबाद (Threesocieties.com Desk): ICSE ISC Results 2026 में धनबाद की बेटी अंशिका मोदी ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे झारखंड का नाम रोशन कर दिया है। कार्मल स्कूल डिगवाडीह की छात्रा अंशिका मोदी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड की स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें:देवघर से शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार: गिरिडीह में कार-बस की जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 5 गंभीर घायल
और भी पढ़ें
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
- अनिल अंबानी को ED का बड़ा झटका, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 2 विमान भी जब्त
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम जारी कर दिए। लगातार दूसरे वर्ष बोर्ड ने 30 अप्रैल को ही रिजल्ट घोषित किया है। पिछले वर्ष भी इसी तारीख को परिणाम जारी किए गए थे।
गणित, रसायन, ज्योग्राफी और कंप्यूटर साइंस में मिले 100 अंक
अंशिका मोदी ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसा प्रदर्शन किया कि गणित, रसायन विज्ञान, ज्योग्राफी और कंप्यूटर साइंस जैसे कठिन विषयों में भी पूरे 100 अंक प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें झारखंड का टॉपर बना दिया। अंशिका की सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि अंशिका शुरू से ही पढ़ाई में बेहद अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं।
डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह की कोशिकी दत्ता ने भी 99 प्रतिशत अंक
वहीं, डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह की कोशिकी दत्ता ने भी 99 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों में खुशी की लहर है। डिनोबिली स्कूल एफआरआई डिगवाडीह की छात्रा कौशिकी दत्ता। आईसीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने न केवल विद्यालय में टॉप किया। बल्कि राज्य के शीर्ष छात्रों में भी अपना स्थान पक्का कर लिया।
बिना ट्यूशन के हासिल किया मुकाम
उनकी इस शानदार सफलता से स्कूल, परिवार व पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। कौशिकी की सफलता का सफर आसान नहीं था। वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के संथालडीह टाउनशिप से रोजाना करीब 17 से 18 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर स्कूल पहुंचती थीं। लगभग एक घंटे की यह दैनिक यात्रा उनके हौसले को कभी कमजोर नहीं कर सकी। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन इतनी थी कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के ही यह मुकाम हासिल किया।
कौशिकी के पिता कौशिक कुमार दत्ता हुगली जिले के बेडंल टाउनशिप में विद्युत विभाग में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी मां मौसमी दत्ता गृहिणी हैं। इकलौती संतान होने के बावजूद कौशिकी ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया।
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश, छात्रों को हुई परेशानी
रिजल्ट जारी होते ही CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, जिसके कारण वेबसाइट कई बार क्रैश हो गई। इससे हजारों छात्रों को अपना परिणाम देखने में कठिनाई हुई। हालांकि, छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट देखने के कई वैकल्पिक तरीके भी उपलब्ध कराए हैं।
SMS से ऐसे चेक करें ICSE/ISC Result 2026
यदि इंटरनेट की समस्या हो रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
प्रक्रिया:
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें:
ICSE
फिर इसे भेजें:
09248082883
ISC (12वीं) के छात्र भी इसी प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि आपकी Unique ID 7 अंकों की होती है। इसे सही तरीके से दर्ज करना बेहद जरूरी है। मैसेज भेजने के कुछ ही मिनटों में छात्रों को SMS के जरिए उनका रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा, जिसमें कुल अंक, विषयवार अंक और पास/फेल की जानकारी होगी।
DigiLocker पर ऐसे देखें मार्कशीट
छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेप्स:
digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें
मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें
“Marksheet” सेक्शन में जाएं
CISCE बोर्ड चुनें
रोल नंबर और Passing Year दर्ज करें
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट से भी सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रक्रिया:
results.cisce.org पर जाएं
ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) लिंक पर क्लिक करें
UID और Index Number दर्ज करें
“Submit” पर क्लिक करें
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट जरूर कर लें
धनबाद के लिए गर्व का क्षण
अंशिका मोदी की यह उपलब्धि धनबाद के लिए गर्व का विषय बन गई है। एक बार फिर यह साबित हुआ है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। अंशिका की सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह दिखा दिया कि सही दिशा में लगातार प्रयास सफलता जरूर दिलाते हैं।