Advertisement

हजारीबाग। झारखंड- बिहार बोर्डर हजारीबाग जिले के चौपारण पुलिस स्टेशन एरिया के चोरदाहा चेक पोस्ट पर शनिवार की सुबह एक गैस टैंकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया। इसमें मौके पर ही कांस्टेबल सहदुल अली की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:रांची: नामकुम थाना के मुंशी पर 15 हजार रूपये घूस मांगने के आरोप, SSP ने किया सस्पेंड

बताया जाता है कि पुलिस कांस्टेबल सहदुल अली चेक पोस्ट के पास एक पिकअप वैन को रोककर उसकी जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बरही की ओर से आ रहे टैंकर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सहदुल बैंगाबाद गिरिडीह का रहने वाला बताया जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही बरही के एसडीपीओ नाजिर अख्तर और चौपारण के थाना प्रभारी शंभू ईश्वर मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। घटना के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से भाग निकला।