Advertisement

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम पुलिस स्टेशन के साक्षर आरक्षी (मुंशी) भूषण कुमार को एसएसपी किशोर कौशल ने सस्पेंड कर दिया। भूषण कुमार पर आरोप है कि उसने शशांक कुमार से 15 हजार रुपए घूस मांगने के आरोप में रिश्वत की मांग की थी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:15 लाख के इनामी माओवादी कारू यादव उर्फ दीपक पर झारखंड-बिहार में दर्ज है दर्जनों मामले 
 शशांक की बाइक 21 सितंबर को चोरी हुई थी। पुलिस ने दोदिन के बाद बाइक बरामद कर लिया था। मुंशी बाइक छोड़ने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। शशांक ने इसकी शिकायत एसएसपी से किया।

एसएसपी मामले की जांच डीएसपी नीरज कुमार से कराई। डीएसपी की जांच में स्पष्ट हुआ कि मुंशी पीड़ित के लगातार पैसे की मांग कर रहा था। एसएससी का कहना है कि पुलिस स्टेशन में किसी पुलिसकर्मी के द्वारा लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।