नई दिल्ली। सर्च इंजन प्लेटफॉर्म Google ने सभी यूजर्स के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन को अनिवार्य बना दिया है। Google का नया टू-स्टेप वेरिफिकेशन्स नौ नवंबर 2021 से सभी यूजर्स के लिए लागू कर दिया गया है।
पाकिस्तान: कट्टरपंथियों द्वारा तोड़े गए हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद चीफ जस्टिस ने किया उद्घाटन
टू-स्टेप वेरिफिकेशन का असर सभी Google यूजर्स पर पड़ेगा। ऐसे में यूजर्स को Google के नये स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस को जरूर जान लेना चाहिए। वरना नौ नवंबर के बाद Google अकाउंट को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है।
Google यूजर्स को मिलेगी एक्स्ट्रा लेयर सिक्योरिटी
Google का टू-स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस एक अतिरिक्त सिक्योरिटी लेयर सिक्योरिटी मुहैया करायेगा। इससे Google अकाउंट ज्यादा सुरक्षित रहेगा। Google की तरफ से टू-स्टेप वेरिफिकेशन का ऐलान इस साल मई में हुआ था। इसे Google की तरफ से नौ नवंबर से अनिवार्य कर दिया गया है।
और भी पढ़ें
- सोशल मीडिया पर खबर शेयर करना अपराध नहीं! कर्नाटक HC ने X एडमिन की FIR की रद
- पलामू में गहनों के लिए हुई थी गीता देवी की हत्या, 72 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार
- झारखंड हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, 2004 के आर्म्स एक्ट केस में बरी
- Dhanbad: खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, झारखंड में DCA ने बनाया रिकॉर्ड
फ्रॉड की घटनाओं पर रोक में मिलेगी मदद
उल्लेखनीय है कि वर्तमान दौर में पासवर्ड चोरी की घटनाएं काफी आम हो गयी हैं। इससे बचने के लिए कंपनी की ओर से टू-स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस लागू किया जा रहा है। ऐसे में यूजर्स को नौ नवंबर के बाद Google अकाउं लॉग-इन करने पर SMS या फिर ई-मेल पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जायेगा। इसे दर्ज करने के बाद ही Google अकाउंट का इस्तेमाल कर पायेंगे। Google अकाउंट का टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपडेट नौ नवंबर से ऑटोमिकली एक्टिवेट हो जायेगा। मतलब यूजर्स को इसके लिए कुछ नहीं करना होगा।
ऐसे टर्न ऑन करें 2-Step Verification
सबसे पहले अपने Google Account को ओपन करें।
इसके बाद Navigation panel के सिक्योरिटी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
“Signing in to Google,” के नीच 2-Step Verification सेलेक्ट करने का ऑप्शन होगा।
इसके बाद ऑन स्क्रीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।