गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिला के महगमा पुलिस स्टेशन में बैठकर होली के दिन पुलिसकर्मी द्वारा शराब पीने व डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस स्टेशन में शराब पीने और डांस करने मामले में एसपी नाथू सिंह मीणा ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
और भी पढ़ें
- Bihar : JDU से निकाले गए अनंत सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, नीतीश-निशांत पर भी बोले
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- Dhanbad : अभिजीत सिंह हत्याकांड में 2 गिरफ्तार, पुलिस को देख छत से कूदा आरोपी
- JPSC Scam: खियांगते के लैपटॉप बैग में मिली 15 अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग लिस्ट’
कुछ पुलिसवालों की थाना कैम्पस में यह वल्गर एवं बेपरवाह फूहड़ प्रस्तुति।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) March 9, 2023
रक्षक के रूप में भक्षकों का यह भयावह चेहरा।
सचमुच बारूद के ढ़ेर पर झारखंड को बिठा दिया है सोरेन सल्तनत के एक्सीडेंटल राजकुमार हेमंत ने।
इन्हें जयचंद जैसा याद करेगा आदिवासी समाज और देश।जागो झारखंड के युवा। pic.twitter.com/OAxpohykj5
मामले की जांच के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से दो एएसआई और पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड किया है। जिले के महगामा पुलिस स्टेशन का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वर्दी पहने और सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी पुलिस स्टेशन में बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। गाना गा कर डांस भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आठ पुलिसकर्मी शराब पीते दिख रहे हैं। होली के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों मेंएएसआई विपिन बिहारी राय, एएसआई राधा कृष्ण सिंह, पुलिस कांस्टेबल सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस कांस्टेबल कृष्णा कुमार सिंह और पुलिस कांस्टेबल प्यारेमोहन सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।
बाबूलाल मरांडी ने भी किया था ट्वीट
झारखंड के एक्स सीएम सह बीजेपी विधायकल दल के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल में महगामा पुलिस स्टेशन का वीडियो को ट्वीट किया
था। मरांडी ने ट्विटर पर लिखा कि महगामा में रक्षक का यह भक्षक चेहरा है। ऐसे तत्वों से आदिवासी समाज को जागने का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा है कि राज्य की हेमंत सरकार ने राज्य को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है।
महगमा पुलिस स्टेशन में शराब पीते पुलिसकर्मियों का वीडियो प को एक व्यक्ति ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। उसने सीएम को टैग करते हुए लिखा था कि माननीय मुख्यमंत्री जी गोड्डा के महागामा थाना के सभी पुलिसकर्मी थाना के बाहर ही बैठकर दारू पीकर मस्त हैं, और सरेआम हत्या हो रही है महागामा में…जय झारखंड जय झारखंड।