- जल्द 200 करोड़ क्लब में होगी शामिल
मुंबई। Drishyam 2 Box Office Collection Days 14अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 लगातार दो वीकलोगों को टिकट खिड़की पर खींचने में कामयाब साबित हो रही है। फिल्म ने दो वीकके अंदर ही 150 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। जिस तरह दृश्यम 2 ने अपना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बनाकर रखा है उसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ में भी शामिल हो जायेगी। फिल्म का कलेक्शन गुरुवार को भी काबिल-ए-तारीफ रहा।
यह भी पढ़ें:झारखंड: पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के ठिकानों पर ईडी की रेड
अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू स्टारर दृश्यम 2 बीते महीने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ओपनिंग डे पर ही लगभग 15 करोड़ कमा लिए। इसके बाद फिल्म ने छलांग लगाई और दूसरे दिन 21 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। पहले वीकेंड पर दृश्यम 2 का कलेक्शन 64 करोड़ के पार पहुंच गया। वीकेंड के अलावा भी पूरे वीक दृश्यम 2 नोट छाप रही है। अब तक फिल्म की कमाई चार करोड़ के ऊपर ही बनी हुई है।
और भी पढ़ें
- Bihar : JDU से निकाले गए अनंत सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, नीतीश-निशांत पर भी बोले
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- Dhanbad : अभिजीत सिंह हत्याकांड में 2 गिरफ्तार, पुलिस को देख छत से कूदा आरोपी
- JPSC Scam: खियांगते के लैपटॉप बैग में मिली 15 अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग लिस्ट’
14 वें दिन कमाये 150 करोड़
दृश्यम 2 के दूसरे वीक के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार, दृश्यम 2 ने 28 नवंबर यानी सोमवार को 5.44 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 5.15 करोड़ और बुधवार को 4.68 करोड़ रहा। 14 वें दिन यानी गुरुवार की करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दृश्यम 2 ने 4.30 करोड़ का बिजनेस किया है। दो वीक में दृश्यम 2 का देशभर में नेट कलेक्शन लगभग 163.47 करोड़ हो गया है।
दृश्यम 2 का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन- Rs. 15.38 करोड़
दूसरा दिन- Rs. 21.59 करोड़
तीसरा दिन- Rs. 27.17 करोड़
चौथा दिन- Rs. 11.87 करोड़
पांचवां दिन- Rs. 10.48 करोड़
छठवां दिन- Rs. 9.55 करोड़
सातवां दिन- Rs. 8.62 करोड़
आठवां दिन- Rs. 7.87 करोड़
नौवां दिन- Rs. 14.05 करोड़
दसवां दिन- Rs. 17.32 करोड़
ग्यारहवां दिन- Rs. 1.47 करोड़
बारहवां दिन- Rs. 5.44 करोड़
तेरहवां दिन- Rs. 5.15 करोड़
चौदहवां दिन~ Rs. 4.30 करोड़
कुल कमाई~ Rs. 163.47 करोड़
मलयालम फिल्म का है रीमेक
दृश्यम 2 की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। वहीं, पार्ट 2 को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। दृश्यम 2 के एक लंबे शेड्यूल की शूटिंग मुंबई और गोवा में हुई है। जबकि कुछ पार्ट की शूटिंग हैदराबाद में भी हुई है। दृश्यम 2 इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रिमेक है। ओरिजिनल फिल्म में साउथ सुपर स्टार मोहन लाल ने मुख्य भूमिका निभाई है।