धनबाद (Threesocieties.com Desk): समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा मातृ सदन, झरिया में निःशुल्क कान जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने कानों की जांच करवाई और विशेषज्ञों से सुनने से संबंधित समस्याओं पर परामर्श प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: झरिया में गंदे पानी से हाहाकार! ‘परेशान झरिया’ टीम पहुंची मेयर संजीव सिंह के पास, झमाडा को तुरंत सुधार का आदेश
और भी पढ़ें
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद की डॉ. मीतू सिन्हा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रामायण पर एक साल में लिखीं 11 पुस्तकें

स्वास्थ्य सेवा को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कुल 78 लोगों के कानों की जांच की गई। इनमें से 36 लोगों के कानों की सफाई कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार भी दिया गया। शिविर में आए लोगों को सुनने से संबंधित समस्याओं, कान की सफाई और देखभाल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल थे। उन्होंने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए मारवाड़ी युवा मंच के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक चैतन्य अग्रवाल और यश अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विवेक लील्हा, पूनम शर्मा, टिंकू चोखानी, जया शर्मा तथा हेमंत केजरीवाल सहित मंच के कई सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिविर में इन्सोनो हियरिंग सॉल्यूशन्स की टीम ने विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। इस टीम में कुंदन यादव, अंकित सिंह, दीपु कुमार, प्रिया कुमारी और बेबी कुमारी शामिल थे, जिन्होंने लोगों की कान संबंधी जांच की और उन्हें आवश्यक सलाह दी।कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से इन्सोनो हियरिंग सॉल्यूशन्स के सभी विशेषज्ञों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनहितकारी और स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के सभी सदस्यों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।