Advertisement

धनबाद। झरिया एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंची। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान नर्सेों की अथक मेहनत और सराहनीय प्रयास को देखते हुए एमएलए ने शुक्रिया अदा करते हुए उनके बीच मुख्यमंत्री राहत किट वितरित कर उनकी हौसला अफजाई की।

ADVERTISEMENT

एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह ने नर्सेों को फ्रंटलाइन वारियर्स बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने मीडिया को बताया कि जिला प्रशासन इस कोरोना काल में सराहनीय कार्य कर रहा है। इसका उदाहरण उन्होंने सदर अस्पताल में साफ सफाई और व्यवस्था को देखकर किया है।उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचने के एहतियात का पालन करें और सदर अस्पताल को इसी तरह साफ और स्वच्छ रखें। जिससे कि मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया जा सके।