Advertisement

धनबाद। एआइसीसी महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल के निर्देशानुसार संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को झरिया मे वैक्सीनेट इंडिया कार्यक्रम के तहत विभिन्न जगहों लोगों को जागरुक किया। 

ADVERTISEMENT

संतोष ने लोगो को वैक्सीन लेने के पहले रजिस्ट्रेशन करवाने कि जानकरी एव वैक्सीन की दिलाने मे सहयोग किया गया। AICC मेंबर संतोष कुमार सिंह, ने कहा झरिया क्षेत्र के नागरिको को वैक्सीन लेने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड रहा है। गरीब लोगों के पास एंड्रायड मोबाइल नही है जिससे रजिस्ट्रेशन करने मे दिक्कत हो रही है।इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ता आला कमान के निर्देशानुसार घर घर जाकर लोगो को रजिस्ट्रेशन करवाने मे सहायता कर रहे है। श्री सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्रो मे संक्रमण रोकने के लिए सरकार बना रही है।

उन्हों‍ने कहा कि एक्सन प्लान ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को कांग्रेस मजबूत करेगी। जब हास्पिटल बेड,दवाईयों, ऑक्सिजन की कमी से लोगों की जान जा रही है,उस समय चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना अपराध है। मौके अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह, पप्पू सिंह, सुरज वर्मा, कृष्ण मास्टर, राहुल सिंह, मेघु यादव अरविंद यादव अमित कुमार , ब्रिजू साव, डबली वर्मा, दीपक वर्मा ,कुन्दन पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।