Advertisement

धनबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर सरिता सिन्हा ने सरायढ़ेला निवासी अमित कुमार सुल्तानिया प्रोपराइटर मेसर्स निर्माण ट्रेडर्स व राकेश सिंह चौधरी हीरापुर निवासी के विरुद्ध रंगदारी, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत करने का मुकदमा सोमवार को कोर्ट में दर्ज कराया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद : सरायढेला न्यू कॉलोनी शिव मंदिर में चोरी

धनबाद के CJM संजय कुमार सिंह की कोर्ट ने सीनीयर एडवोकेट शाहनवाज की दलील सुनने के बाद सरायढेला पुलिस स्टेशन को एफआइआर दर्ज कर इन्विस्टीगेशन करने का आदेश दिया है।
यह है आरोप

प्रिंसिपल द्वारा दायर शिकायतवाद के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग के बच्चों को पढ़ाने के लिए जगजीवन नगर में बिल्डिंग का निर्माण करवा रहा है। इसके लिए निर्माण ट्रेडर्स के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल का एक एग्रीमेंट हुआ। निर्माण ट्रेडर्स ने एग्रीमेंट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया एवं पूरा निर्माण कार्य भी नहीं किया। सात करोड़ 92 लाख का पेमेंट भी प्राप्त कर लिया।

प्रिंसिपल ने आरोप लगाया है कि एग्रीमेंट के अनुसार काम नहीं करने के बाद भी लगातार चार, पांच करोड़ रुपये और मांगा जा रहा है। इसके लिए विभिन्न तरह से दबाव और धमकी दे रहा है। प्रिंसिपल का आरोप है कि निर्माण ट्रेडर्स और उसके प्रोपराइटर व अन्य लगातार उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है।