Advertisement

धनबाद। सरायढेला पुलिस स्टेशन एरिया के न्यू कॉलोनी शिव मंदिर में अहले सुबह चोरी हुई है। चोरों का दल मंदिर में घुसकर शिवलिंग के ऊपर लगे धातु के नाग देवता, पूजा में उपयोग की जाने वाली थाली, घंटी, दीपक तथा दान पेटी से पैसे निकाल लिए हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:दुमका: पीड़ित परिजनों से नहीं मिल पायी बाल एनसीपीसीआर की टीम, झारखंड सरकार पर जांच में बाधा डालने का आरोप
चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मंदिर पहुंच छानबीन की। पुलिस ने मोहल्ले के एक युवक को संदेह के आधार पर कस्टडी में लिया है। मंदिर के पुजारी पंडित आनंद झा का कहना है कि पिछले महीने भी मंदिर में ताला तोड़कर चोरी हुई थी। उससे पहले भी चोर मंदिर को निशाना बना चुके हैं।
पुजारी ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह सोमवार की सुबह 5 बजे मंदिर का गेट खोला और साफ सफाई की। इसके बाद सुबह छह -सात बजे चोरी हो गई। लोकल लोगों का कहना है कि मंदिर लगातार हो रही चोरी में मोहल्ले के ही नशेड़ी युवाओं का हाथ है। पुलिस ने जिस युवक को कस्टडी में लिया है, वह इससे पहले भी चोरी में पकड़ा चुका है।  उसने चोरी का सामान भी वापस किया था।