धनबाद। बीजेपी के बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो ने कहा है कि लोकल लोगों को काम से निकालकर हर्ल सिंदरी के अफसर अपने स्टेट से रिश्तेदारों को लाकर काम दे रहे हैं। हर्ल निर्माण में जिन रैयतों की जमीन गयी है, उन्हें यहां नौकरी देनी होगी। ढुल्लू शनिवार को लोकल युवाओं व कंट्रेक्टर को हर्ल में काम दिलाने की मांग को लेकर टाइगर फोर्स व एटक के बैनर तले हर्ल मेन गेट आयोजित पर धरना को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:Ranchi Land Scam Case : IAS अफसर छवि रंजन को Jharkhand गवर्नमेंट ने किया सस्पेंड
एमएलए सह टाइगर फोर्स सुप्रीमो ढूल्लू नहतो ने कहा कि हर्ल मैनेजमेंट लोकल युवाओं व कंट्रेक्टर को काम देने में आनाकानी कर रहा है। आज का यह धरना संकेत मात्र है। मैनेजमेंट वार्ता कर समाधान निकाले अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा।ढुल्लू ने हेमंत गवर्नमेंट की आलोचना करते हुए कहा कि झामुमो अपनी नीतियों पर कायम नहीं है। जंगल जमीन की रक्षा के नाम पर सरकार बना कर झामुमो जनता के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के हर गलत काम का विरोध करेंगे, इसके लिए वह जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
धरना की अध्यक्षता अवधेश पासवान व संचालन सपन बनर्जी ने किया। मौके पर बेंगू ठाकुर, महामंत्री अवधेश पासवान, संजू महतो, सुनील चौधरी, प्रेम महतो, सपन बनर्जी, सूरज पासवान, उज्ज्वल मंडल, निर्मल मिश्रा, मिथुन महतो, प्रदीप गोराईं, संजीत महतो, अभिषेक तिवारी, सोनू मल्लिक, सूरज भूईंया, सुशील निषाद, सत्यवान महतो समेत अन्य उपस्थित थे।