Advertisement

धनबाद। बीसीसीएल की तेतुलमुड़ी कोल डंप में डीओ की कोयला लदाई का काम बंद है। महिला मजदूरों ने छठे दिन गुरुवार को भी कोयला लदाई रोक दिया। मजदूर पत्थर छंटाई में काम व मजदूरी प्रति टन चार सौ रुपये देने की मांग को लेकर छह दिन से आंदोनल कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढे़ं:धनबाद: कोल बिजनसमैन से रंगदारी मांगने के मामले में बाघमारा MLA ढुल्लू महतो को नहीं मिली बेल

घटना की सूचना मिलने पर जोगता पुलिस स्टेशन की पुलिस कोल डंप पहुंची।  निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए मजदूरों को डंप से बाहर किया। इसके बाद मजदूर कतरास-करकेंद रोड पर बाघमारा एसडीपीओ से कुछ दूरी पर र कांटा कराने बांसजोड़ा जा रहे लोड हाइवा को रोक दिया। इसी दौरान मजदूरों का नेतृत्व कर रहे दिनेश दुसाध के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि दिनेश जोगता पुलिस स्टेशन एरिया के नया मोड़ में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान  तीन बाइक पर सवार असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। दिनेश का मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह जान बचाकर दिनेश वहां से बाइक से बीजेपी के लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह के सिजुआ मोड़ स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचे।

बताया जाता है कि दिनेश दुसाध बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के समर्थक हैं। दिनेश के साथ मारपीट की सूचना मिलेत ही आंदोलनस्थल पर जुटी हुई महिला मजदूर आक्रोशित हो उठीं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि जब बुधवार को हुई वार्ता में आज लोडिंग का काम बंद रखने पर सहमति बनी थी तो हाइवा कैसे लोड हो गया। पुलिस की निष्क्रियता की वजह से असमाजाकि तत्वों का हौसला बढ़ा है।दिनेश के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मजदूरों का दल दिनेश को लेकर जोगता पुलिस स्टेशन पहुंचे और कार्रवाई की मांग की पुलिस ने जख्मी दिनेश को इलाजके लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। पीड़ित दिनेश ने पुलिस में लिखित शिकायत दे दी है।