• जिले में दूसरे थाने की मिलेगी कमान

धनबाद। पुलिस सब इंस्पेक्टर सह बरोरा थाना प्रभारी पवन कुमार व राजगंज थानेदार गौरव कुमार लाइन क्लोज कर दिया गया है। चुनाव आयोग के गाईडलाइंस के आधार पुर दोनों अफसरों को लाइन क्लोज किया गया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Gangs of Wasseypur Dhanbad: प्रिंस खान के क्राइम की कमाई से कई लोगों को हुआ लाभ, ED जांच में खुलासा

पुलिस सब इंस्पेक्टर पवन कुमार व गौरव कुमार गिरिडीह जिला से बदलकर धनबाद जिला में आये हैं। दोनों को बाघमारा पुलिस अनुमंडल में बरोरा व राजगंज का नया थानेदार बनाया गया है। पवन कुमार गिरिडीह जिला में रहते हुए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में ही डुमरी के थानेदार थे और अब वे उसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बरोरा के प्रभारी बनाये गये थे।

चुनाव आयोग के कायदे कानून के दायरे में आ गये। राजगंज के लिए अधिसूचित नये थानेदार गौरव कुमार का तो योगदान भी नहीं किया था। पुलिस कप्तान दोनों की पोस्टिंग रद्द कर उन्हें लाइन बुला लिया गया है।