Advertisement

धनबाद। डीसी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमाशंकर सिंह के निर्देश पर होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित पेसेंट को उचित उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिम्मत एप के माध्यम से टेलीमेडिसिन सेवा दी जा रही है। हिम्मत एप में बुधवार को एक अलर्ट आने पर तुरंत उस पेसेंट को हॉस्पीटल में एडमिट किया गया। 

ADVERTISEMENT

इस संबंध में डीसी ने बताया कि एक मरीज मनोज कुमार तिवारी ने जैसे ही अपना हेल्थ स्टेटस उपलोड किया उसके हेल्थ का अलर्ट कंट्रोल रूम को आ गया। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त डॉक्टर एसएम जफरुल्लाह ने तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी। डॉ जफरुल्लाह ने डीसी को बताया कि इस पेशेंट का ऑक्सीजन लेवल तय मानक से कम है और इसे तुरंत हॉस्पीटल में एडमिट होना चाहिए। डीसी ने तुरंत इंसिडेंट कमांडर को मरीज को अस्पताल में भर्ती करने का निर्देश दिया। हॉस्पीटल में एडमिट होने के साथ ही मरीज का इलाज शुरू हुआ। डॉक्टर्स के अनुसार अब वह मरीज खतरे से बाहर है।
प्रशासनिक नोडल पदाधिकारी, होम आइसोलेशन, रूपेश मिश्रा ने बताया कि जिले में एसम्प्टोमेटिक मरीज को होम आइसोलेशन में रहने के लिए हिम्मत एप से आवेदन करना होता है। इस दौरान हर तीन घंटे पर अपना ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट, टेम्परेचर इत्यादि हेल्थ स्टेटस एप पर अपलोड करना होता है।होम आइसोलेशन के लिए एक विशेष एप टेक्निकल सेल के शकुन और इनकी टीम के द्वरा विकसित किया गया है। जिससे होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की लगातर मोनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाती है।