Advertisement

धनबाद। इनमोसा के अपर महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में इनमोसा का एक डेलीगेशन डीटी संजय कुमार सिंह से मिला। डेलीगेशन ने17 सूत्री मांगों पर एजेंडा मीटिंग किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: RPF का कांस्टेबल एक साल में बना करोड़पति, किचेन बनवाने में खर्च किया 27 लाख रुपया

17 सूत्री मांगों में सभी समितियां में इनमोसा की भागीदारी सुनिश्चित करने, माइनिंग तकनीकी में बदलाव को देखते हुए माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन को IICM रांची में ट्रेनिंग देने, रेस्क्यू ट्रेड सुपरवाइजर के करियर ग्रोथ के लिए सेपरेट कैडर स्कीम बनाने पर जोर दिया गया है। रेस्क्यू ट्रेड सुपरवाइजर को चार्ज अलाउंस देना, रेस्क्यू स्टेशन एवं रेस्क्यू रूम के नवीनीकरण के साथ साथ रेस्क्यू अलाउंस को रिव्यू करना और मुनीडीह लोंगेवाल का चार्ज अलाउंस को कमेटी बनाकर रिव्यू के लिए कमेटी गठित करना , सभी मीनिंग सुपरवाइजर के लिए ड्रेस कोड जारी करना, माइनिंग सुपरवाइजर की कमी को जल्द से जल्द भरने, खदानों में DGMS द्वारा निर्गत गाइडलाइन का पालन करने की मांग की गयी है।

इनमोसा की ओेर से कंपनी स्तरीय माइनिंग सुरक्षा सेमिनार आयोजित कराने, खदानों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से एमडीओ मोड से संचालित खदानों में नियंत्रण पदाधिकारी की रूपरेखा स्पष्ट करने आदि विषयों पर वार्ता हुई। कुश कुमार ने अवगत कराया की इनमोसा द्वारा एजेंडा नोट पत्रांक के माध्यम से निदेशक तकनीकी को दिया गया था। इस आधार पर डीटी ने पत्र देकर के इनमोसा के केंद्रीय पदाधिकारी को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि वार्ता में सभी मांगों पर विचार करने पर सहमति बनी है एवं जल्द से जल्द मिनट्स के द्वारा सभी मांगों का निवारण किया जायेगा। कुश कुमार ने कहा कि निर्धारित उत्पादन एवं सुरक्षा लक्ष्य के प्रति इनमोसा वचनबद्ध है और उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी। 

डीटी ने इनमोसा प्रतिनिधिमंडल को अश्वस्त करते हुए कहा कि कंपनी लगातार प्रगति की ओर है। इस पर इनमोसा की भागीदारी अहम है। डेलीगेशन में अजीत सिंह, विजय यादव ,अशोक कनौजिया, महेश प्रसाद चौहान, यशवंत कुमार सिंह , जयनन्दन पासवान शिव शंकर महतो, मिहिर रजवार, रंजीत , अवधेश यादव, सूरज चौहान, बालेश्वर पंडित, शंभू पासवान, रविकांत गुप्ता, शंभु चौहान, परवेज अख़्तर, राकेश सिन्हा, अरविंद सिंह, रंजय सिंह नागेंद्र सिंह समेत अन्य शामिल थे। मैनेजमेंट ओर से डीटी संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक कल्याण श्री एस के सिंह, महाप्रबंधक कार्मिक मनोज कुमार, डीटी टू टी, एस एस . के. सिंह, आर. के. शाह, किशोर यादव आदि लोग मौजूद थे।