धनबाद। होली के अवसर पर लुबी सर्कुलर रोड डीसी आवास व एसएसपी आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। डीसी माधवी मिश्रा एवं एसएसपी हृदीप जी जनार्दनन ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: पलामू एसपी आवास में खेली गई होली, उड़े रंग-गुलाल
डीसी-एसएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को हर्बल रंग लगाकर धूमधाम से रंगोत्सव का त्योहार मनाया। डीसी-एसएसपी ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।
और भी पढ़ें
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट

डीसी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका जीवन होली के रंगों की तरह जीवंत और रंगीन रहे। आपको खुशी, हंसी और सुखद क्षणों से भरे त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं। लोकसभा चुनाव 2024 में लोगों को अपने घरों से निकल कर मतदान करने और मजबूत लोकतंत्र के गठन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

एसएसपी ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सावधानीपूर्वक, सुरक्षित तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। होली के दौरान जिले में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। जिले में शातिपूर्वक संपन्न हो गया।

मौके पर डीसी माधवी मिश्रा, एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, रुरल एसपी कपिल चौधरी, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एसडीएम उदय रजक, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, सभी डीएसपी, सीओ धनबाद शशिकांत सिंकर, यूआइडी पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला नाजिर आनंद कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।