धनबाद। झरिया -सिंदरी मोन रोड पर फूसबंगला मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर एक हाइवा ने सुदामडीह निवासी बाइक सवार सुमेर मेहता (50) को कुचल दि या। हा दसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:झारखंड: पलामू में रांची के मोटर पार्ट्स कारोबारी को क्रिमिनलों ने दिनदहाड़े मारी गोली
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त

सुमेर मेहता सुदामडीह गोसाई स्थान का रहनेवाला था। वह भौंरा स्टेशन के समीप वह मां जगदंबा मेडिकल स्टोर चलाकर अपने परिवार का भरण-पो षण कर रहा था। सुमेर शनिवार को वह सुदामडीह से अपने मेडिकल स्टोर के लिए दवा लाने झरिया जा रहा था। इसी दौरान फूसबंगला मोड़ पर अनकंट्रोल हाइवा ने पीछे से उसे अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया , जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
सुमेर ने हेलमेट भी लगा रखा था, इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ड्राइवर हा इवा को लेकर फरार हो गया। लोकल लोगों ने सुमेर मेहता को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोकल लोगों ने रोड जाम कर दिया। उग्र लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोग रोड पर बांस-बल्ली से घेरकर और टायर जलाकर जाम कर दिया था। लोगों का कहना था सात जून को रोड एक्सीडेंट होने के बाद अतिक्रमण हटाने व स्पीड ब्रेकर बनाने की बात कही गयी थी। लेकिन आज तक इस दिशा में पहल नहीं की गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
सुमेर की मौत की खबर मिलने पर मृतक की वृद्ध मां सूरजमनी देवी, पत्नी शांति देवी, बेटी पूजा कुमारी और पुत्र बुबु सदमे में डूब गए। पुत्र सुदा मडीह आइएसएल स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। वहीं एबेटी मेडिकल की तैयारी कर रही है। मृतक का छोटा भाई ललन कुमार मेहता बीसीसीएल में कार्यरत हैं।