धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर एक ग्लाइडर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान ग्लाइडर में आई किसी टेक्नीकल खराबी के कारण ग्लाइडर अनकंट्रोल होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप नीलेश कुमार के घर पर जा गिरा।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL की नई वेबसाइट लॉन्च, अब मिलेगा बेहतर और सुरक्षित डिजिटल अनुभव
- धनबाद : खटाल हटाने के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, 4 नवंबर को पहुंचेंगे MP पप्पू यादव
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- कार्तिक मास 27 अक्टूबर से शुरू, दीपावली-छठ समेत इन पर्वों की देखें पूरी लिस्ट
हादसे में ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान ग्लाइडर पर सवार उसका पायलट और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों को आनन-फानन में लोकल लोगों की मदद से पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर लोकललोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई है। बरवाअड्डा थाना प्रभारी बिक्रम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व छानबीन की।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से ग्लाइडर के द्वारा धनबाद शहर का हवाई भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को किसी टेक्नीकल खराबी के कारण धनबाद शहर के आसमान में हवाई उड़ान भर रहा ग्लाइडर अचानक अनकंट्रोल होकर बरवाअड्डा एयरपोर्ट से एक किलोमीटर दूर जाकर क्रैश हो गया।