- निचितपुर क्लीनिक के इलाज में लापरवाही का आरोप
- मेडिकल स्टाफ के साथ भी मारपीट,डॉक्टर के कपड़े भी फाड़े
धनबाद। कतरास पुलिस स्टेशन के निचितपुर क्लीनिक नामक प्राइवेट हॉस्पीटल में बुधवार को जेएमएम लीडर कारू यादव के परिजन- समर्थकों व डॉक्टर-स्टाफ में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से चार महिलाओं समेत 12 लोग घायल हुए हैं। जेएमएम लीडर के परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कारू यादव के समर्थकों ने राहुल चौक के पास धनबाद-बोकारो मेन रोड को दो घंटे तक जाम किया। दोनों पक्ष की ओर से कतरास पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करायी गयी है।
फुलारीटांड़ आशाकोठी निवासी झामुमो नेता कारू यादव की बहन पार्वती देवी की तबीयत खराब होने पर बुधवार तड़के लगभग तीन बजे निचितपुर क्लीनिक में एडमिट कराया गया। पेसेंट का इलाज चल रहा था। कुछ देर बाद पेसेंट के साथ पहुंचे लोगों ने इलाज में लापरवाही आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। डॉ उमाशंकर पेसेंट को देखने पहुंचे। इसी दौरान कारू यादव व डॉक्टर के बीच की बहस शुरू हो गयी। डॉक्टर का आरोप है कि उसके साथ धक्का-मुक्की की गयी और उनके कपड़े फाड़ दिये गये। जबकि जेएमएम लीडर ने डॉक्टर व स्टाफ पर परिजनों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
और भी पढ़ें
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
- झारखंड में 7 IAS अफसरों का तबादला, सातों को मिली नई जिम्मेदारी
- IND vs KOR: कोरिया को 8-1 से रौंद भारत हॉकी टीम फाइनल में, जापान से होगी भिड़ंत
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
कारू यादव व उनके समर्थकों व क्लीनिक के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट हुई। कारू यादव के समर्थक वीरेंद्र यादव, कारू की बहन पार्वती देवी, विनोद यादव, रूणी देवी, सरस्वती देवी घायल हो गयी। क्लीनिक के नर्स मीना देवी, धीरज सिंह, बिट्टू कुमार, प्रदीप बाउरी, रूपेश गोप, विष्णु तुरी, गुड्डू कुमार भी जख्मी हुए हैं। कारू यादव के समर्थकों ने पर आर्म्स चमकाने का आरोप है। क्लिनिक में हुई मारपीट के विरोध में कारू यादव के समर्थकों ने सुबह 7.20 बजे धनबाद-बोकारो मेन रोड को राहुल चौक के पास जाम कर दिया।

कारू के पक्ष में बसपा नेता कन्हाई सिंह, किरण महतो, आशु सिंह सहित दर्जनों लोग राहुल चौक में जुटे हुए थे।कारू समर्थक क्लीनिक की ओर जाने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। रोड जाम कर रहे लोग दोषी मेडकल स्टाफ की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू, कतरास थानेदार रास बिहारी लाल, सीओ कमल किशोर सिंह समेत बरोरा, सोनारडीह, तेतुलमारी व अन्य थानों की पुलिस भी पहुंची। एसडीपीओ के आश्वासन पर दो घंटे बाद सुबह 9.25 बजे रोड जाम समाप्त हुआ।