धनबाद। धनबाद नगर निगम की ओर से शुक्रवार को सिटी सेंटर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन सत्येंद्र कुमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे। गांधी चौक ( सिटी सेंटर) के पास एक गुमटी जब्त की गई। गुमटी खोला गया तो इसमें 35 शराब की बोतल मिली।
झारखंड: लालू यादव से सिर्फ तीन लोग शनिवार को मिल सकेंगे, जेल प्रशासन की अनुमति जरूरी
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट
- सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे

शराब को एक्साइज डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया। इसमें 25 देसी और नौ अंग्रेजी शराब की बोतल थी। इससे पहले भी इसी जगह पर तिरपाल से ढक कर शराब परोसी जा रही थी। उस समय भी अतिक्रमण हटाया गया था।सिटी सेंटर के पास अभियान चलाकर दो गुमटी हटाई गई। एक गुमटी में जांच के दौरान रायल चैलेंजर की एक पेटी शराब तथा 25 पीस दबंग व बुलेट ब्रांड की देसी शराब बरामद की गई। कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस ने बताया कि गुमटी में शराब बेचने की सूचना मिली थी। डांट फटकार कर दुकानदारों को अवैध शराब की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी यहां शराब बेचने का काम चल रहा था।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुमटी जब्त की गई। गुमटी से देसी और अंग्रेजी शराब की कुल 35 बोतलें मिली। इस दौरान एकगुमटी पर कोयले का चूल्हा जलाकर भोजन बनाया जा रहा था। पके हुए दाल-चावल सब्जी के साथ इसे जब्त कर निगम ऑफिस लाया गया। गुमटी जब्त होने के बाद दुकानदार भी निगम पहुंचा। अधिकारियों को मनाने में जुटा रहा। अफसरों ने फटकार कर भगा दिया। इससे पहले तिरपाल की आड़ में खाने पीने की सामग्री के साथ शराब परोसी जा रही थी। उससमय भी तिरपाल, कुर्सी टेबल जब्त किया गया था।