धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के फेमस चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. सुरेश प्रसाद पूर्वे (एस पी पूर्वे) मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। बस्ताकोला गोशाला स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे डा प्रणय कुमार पूर्वें ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। मौके पर धनबाद एमएलए राज सिन्हा समेत बड़ी संख्या में डॉक्टर, बिजनसमैन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
सीतामढ़ी: बहू की मर्डर के आरोप में डाक्टर व उनकी वाइफ के साथ बेटा भी गया जेल
और भी पढ़ें
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
- झारखंड में 7 IAS अफसरों का तबादला, सातों को मिली नई जिम्मेदारी
- IND vs KOR: कोरिया को 8-1 से रौंद भारत हॉकी टीम फाइनल में, जापान से होगी भिड़ंत
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी

पीएमसीएच के रिटायर प्रोफेसर डॉ एसपी पूर्वे (83) का सोमवार रात 9:30 बजे उनके निवास स्थान बरटांड़ हाउसिंग कॉलोनी आवास पर निधन हो गया था। डॉ पूर्वे के निधन से धनबाद के चिकित्सक समुदाय समेत विभिन्न समाजों में शोक की लहर है। अहले सुबह से डॉ एसपी पूर्वे के निधन की खबर सुनकर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का आवास पर तांता लगा रहा। लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया व श्रद्धांजलि अर्पित की।मुक्तिधाम में एक्स डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, डॉ समीर कुमार, डॉ राज कुमार सिंह, राहुल सिंह, अशोक चौरसिया, गुरुपाल सिंह, मनी महतो, प्रिंस सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डॉक्टर पूर्व के पुत्र डॉ प्रणय कुमार पूर्वे व डॉ सौरव पूर्वे हैं। दोनों बेटे व बड़ी पतोहू डा रीना पूर्वे भी डॉक्टर हैं। डॉ एसपी पूर्वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। डॉक्टर एसपी पूर्वें के बड़े पुत्र डॉ प्रणय कुमार पूर्वे फेमस रेडियोजोलिस्ट हैं। उनका अपना साइं डयगनोस्टिंक सेंटर है। डॉ सौरव पूर्वे भी फेसम डेंटिस्ट हैं।
पटना मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट से शुरू किया था कैरियर
डॉ पूर्वे दरभंगा मेडिकल कॉलेज से 1964 में एमबीबीएस और 1966 में पीजी की डिग्री हासिल की। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलज में बतौर सीनियर रेजिडेंट कैरियर की शुरुआत की थी। पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज धनबाद से बतौर रजिस्ट्रार रिटायर हुए। उन्हें एफआरएसएच (लंदन, यूके) और एफआईसीए (यूएसए) अवार्ड प्राप्त था। कैरियर के दौरान डॉ पूर्वे 1979 में भागलपुर बिहार में सहायक प्रोफेसर और 1980 में पीएमसीएच धनबाद में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर योगदान दिया था। 1991 में जमशेदपुर में बतौर प्रोफेसर जिम्मेवारी निभाई।
शिशु विशेषज्ञ शिरोमणि सम्मान
बच्चों के बेहतरीन डॉक्टर में शुमार डॉ पूर्वे को 1993 में शिशु विशेषज्ञ शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। 2006 में आईएपी के सम्मेलन में डॉ पूर्वे को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। वह तीसरे विश्व पेन्यूमोनिया कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी रहे।