Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के चिटाहीधाम रामराज मंदिर स्थित फुटबॉल मैदान में दो दिसंबर से चार दिसंबर तक तीन दिवसीय हनुमंत कथा होगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा वाचन करेंगे। एक दिन दिव्य दरबार का आयोजन किया जायेगा।एक दिसंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: बिजनसमैन का अनिश्चितकालीन धनबाद बंद वापस, डीसी-एसएसपी से वार्ता के बाद चेंबर का फैसला
उक्त जानकारी बागेश्वर सरकार के चरण सेवक नितेंदर चौबे ने कथा स्थल का जायजा लेने के बाद बाघमारा एमएलए ढुल्लु महतो के चिटाही स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेस में कही। उन्होंने कहा कि तीन दिसीय हनुमंत कथा में भक्तों पर गुरुदेव की कृपा बरसेगी। बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार तीन दिसंबर को 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक लगेगा। कथा को लेकर एमएलए को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।  मौके पर सुदर्शनाचार्य, गोविंदाचार्य, विधिशरण देवाचार्य, जयप्रकाश जी महाराज, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।
धन्य हो जायेगी बाघमारा की धरती : ढुल्लु
बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो ने कहा कि झारखंड में पहली बार रामराज्य मंदिर चिटाही धाम में बाबा बागेश्वर सरकार का आगमन हो रहा है। यह झारखंड के लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर सरकार के आगमन व कथा से बाघमारा सहित झारखंड की धरती धन्य होगी।
मौके पर शत्रुघ्न महतो, राजू शर्मा, अनिल उपाध्याय, बच्चू राय, पिंकी लाला, विनोद सिंह, लालबहादुर यादव, मंजीत सिंह, किशोर ठाकुर, मन्नू सिंह, खुशवंत देवा आदि उपस्थित थे।