- योजनाओं के चयन को लेकर दिये आवश्यक निर्देश
धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: कार सवार युवकों की दबंगई, CIMFR मेन गेट पर सिक्युरिटी सुरक्षा गार्ड से मारपीट, तोड़फोड़
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं के चयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए@JharkhandCMO pic.twitter.com/2Bdx8UqjJT
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) August 18, 2023
बैठक में डीसी ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, जेएसएलपीएस समेत अन्य से विभागों में डीएमएफटी से चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित सभी पदाधिकारी से डीएमएफटी फंड से अपने अपने विभाग के अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली। सभी पदाधिकारी ने अपने अपने विभागों की आवश्यकताओं से उपायुक्त को अवगत कराया।
डीसी ने सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जो भी कमी हो उसे डीएमएफटी के तहत पूरी की जायेगी। उन्होंने सिविल सर्जन को ममता वाहन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की निगरानी करने को निर्देशित किया। जिले के शीर्ष पांच बीमारियों की पहचान करते हुए विशेष अभियान चलाने की बात कही।
वहीं समाज कल्याण पदाधिकारी ने डीएमएफटी फंड से कई आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की मांग की। डीसी ने समाज कल्याण पदाधिकारी को इसकी रूपरेखा तैयार करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के शिक्षा में हर तरह की सुविधा मुहैया कराया जाए। साथ ही जहां आधारभूत संरचना, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था में कमी है उसे डीएमएफटी फंड से पूरी की जायेगी।
जेएसएलपीएस के तहत चल रहे कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने फिशरी एवं पोल्ट्री से लोगों को जोड़ते हुए लोगों को सुविधा मुहैया कराने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान बनाएं एवं डीएमएफटी से जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है उसे बताएं। जेएसएलपीएस पदाधिकारी ने डीसी ट्रेनिंग सेंटर एवं प्रोडक्शन सेंटर की मांग की।
डीसी ने डीएमएफटी के तहत अन्य विकास कार्यों को करने, विभिन्न क्षेत्रों से आए विकास कार्यों के प्रस्तावों आदि पर बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए योजनाओं के चयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। डीसी ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने, गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं ससमय योजनाओं को पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
बैठक में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभान प्रतापन, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, पीएमयू की टीम समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।