धनबाद। कोयला राजधानी के गोविंदपुर पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत कालाडीह मोड के समीप जीटी रोड पर रविवार को एक हाइ स्पीड ट्रक एवं टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसकी चपेट में कई लोग आ गये। इसमें बाइक सवार भी शामिल है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: सब इंस्पेक्टर सुसाइड मामले में नया मोड़, वाइफ ने युवती समेत दो के खिलाफ दर्ज करायी FIR
लोकल लोगों के अनुसार अभी भी तीन लोग ट्रक पर लोड कोयले के मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर लोकल लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थानेदार जीतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दबे हुए दोनों बॉडी निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
और भी पढ़ें
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
लोकल लोगों के अनुसार डिवाइडर मैं अवैध कटिंग की वजह से आए दिन यहां सड़क दुर्घटना होती रहती है। इन दोनों सड़क निर्माण का कार्य भी यहां चल रहा है। जिस वजह से सड़क निर्माण की सामग्री यत्र तत्र डंप किया गया है। जबकि जिन जगहों पर आवश्यक सूचना पट्ट होने चाहिए वह भी भी नहीं लगाये गये हैं। वहीं राहत कार्य में एक जेसीबी को लगाया गया है। अब तक दो बॉडी को निकालने में सफलता मिली है।
गोविंदपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर में ट्रक से नीचे गिरे कोयला के मलबे से दो लोगों का बॉडी बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पैदल चल रहा व्यक्ति और एक बाइक सवार व्यक्ति शिकार हुआ है। मृतकों में एक गोविंदपुर के भीतिया पंचायत और दूसरा बाघमारा पंचायत का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है।