धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद की पुलिस ने बाइक चोर गैंग का खुालास किया है। पुलिस ने चोरी की सात बाइक के साथ दो क्रिमिनलों को अरेस्ट किया है। ये बाइक चोर धनबाद के अलग-अलग जगहों से बाइकों को चुरा कर उसे कोयला चोरों को बेच दिया करते थे।
और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त

डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर कुमार पांडे ने बताया कि सीनीयर ऑफिसर्स के निर्देश पर मैथन ओपी के एएसआइ मनोज कुमार ओझा द्वारा रविवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात लगभग 11:30 बजे बिना नंबर प्लेट के एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बाइक सवार बाइक को स्पीड कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पीछा कर पकड़ा।

बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ पकड़े गए निरसा निवासी प्रदीप नाग उर्फ सुदीप ने बताया कि वह अपनेसहयोगियों के साथ मिलकर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक की चोरी करता है। चोरी की गयी बाइक को मोडिफाई कर कोयला चोरों को बेच देता है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी शेख अफजुद्दीन उर्फ हाफिज को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने हाफिज की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की सात बाइक भी जब्त किया है।