धनबाद।वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल एवं झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक आईजी अखिलेश कुमार झा ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा लिया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, रांची के महिला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज

और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
एयरपोर्ट पर डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने सचिव आईजी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अमिताभ कौशल, सचिव, वाणिज्य कर विभाग एवं आईजी श्री अखिलेश कुमार झा , निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक अगस्त 2025 को आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट का बारीकी से निरीक्षण किया।
दोनो पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट से निरीक्षण आरंभ किया। इसके बाद धैया, बरटांड, सिटी सेंटर चौक, लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद सदर सीएचसी, रणधीर वर्मा चौक, जिला परिषद रोड, पुलिस लाइन होते आईआईटी आईएसएम पहुंचे। आईआईटी आईएसएम में उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं आईआईटी आईएसएम में उन्होंने कार्यक्रम स्थल, प्रेसिडेंट सुइट, माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए निर्धारित आवासन, स्टेज, ग्रीन रूम, सेफ हाउस, वीआईपी पार्किंग के अलावा माननीय राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार हर वस्तु का निरीक्षण करते हुए समीक्षा किया।
निरीक्षण के क्रम में दोनों पदाधिकारियों ने डीसी व एसएसपी को आवश्यक निर्देश देते हुए समय पर तैयारियों को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम को लेकर सभी मोर्चे पर जोर-शोर से काम जारी है।
निरीक्षण के दौरान धनबाद एयरपोर्ट में चल रही तैयारियों का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीआदित्य रंजन, एसएशपी प्रभात कुमार के अलावा आईआईटी आईएसएम के साथ धनबाद पुलिस और जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद थे।
सीनीयर अफसरों ने किया राष्ट्रपति के रूट, कार्यक्रम स्थल, आवसान सहित अन्य तैयारियां का निरीक्षण
डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक अगस्त 2025 को आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट का बारीकी से निरीक्षण किया।

टीम ने एयरपोर्ट से निरीक्षण आरंभ किया। इसके बाद धैया, बरटांड, सिटी सेंटर चौक, लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद सदर सीएचसी, रणधीर वर्मा चौक, जिला परिषद रोड, पुलिस लाइन होते आईआईटी आईएसएम पहुंची। आईआईटी आईएसएम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुनः वहां से धनबाद एयरपोर्ट तक वापसी रूट का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
वहीं आईआईटी आईएसएम में टीम ने कार्यक्रम स्थल, प्रेसिडेंट सुइट राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए निर्धारित आवासन, ग्रीन रूम, सेफ हाउस, वीआईपी पार्किंग के अलावा माननीय राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार हर वस्तु का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सभी एजेंसियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम को लेकर सभी मोर्चे पर जोर-शोर से काम जारी है। आईआईटी आईएसएम भी अपनी ओर से सभी तैयारियां अच्छे से कर रही है।
एसएशपी प्रभात कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति के निर्धारित रूट पर सुरक्षा के एक-एक बिंदु का जायजा लिया है। रूट पर आने वाले सभी कट, रोड जंक्शन, हाई राइज बिल्डिंग, वैसे घर जिनके दरवाजे सड़क पर खुलते हैं, की सूची बनाकर वहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में शामिल सुरक्षा के सभी प्रबंध किये जायेंगे।
निरीक्षण में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, धनबाद थाना के इंस्पेक्टर राम नारायण ठाकुर के अलावा अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।