होम /
धनबाद / धनबाद: प्रमोद सिंह बैंक मोड़ व रणधीर बने कतरास पुलिस स्टेशन इंचार्ज, इंस्पेक्टर रास बिहारी लाल लाइन क्लोज
धनबाद: प्रमोद सिंह बैंक मोड़ व रणधीर बने कतरास पुलिस स्टेशन इंचार्ज, इंस्पेक्टर रास बिहारी लाल लाइन क्लोज
एसएसपी संजीव कुमार ने शनिवार को जिला पुलिस के तीन इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। पुलिस लाइन में वेटिंग फॉर पोस्टिंग चल रहे इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन का इंचार्ज बनाया गया है।
धनबाद। एसएसपी संजीव कुमार ने शनिवार को जिला पुलिस के तीन इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। पुलिस लाइन में वेटिंग फॉर पोस्टिंग चल रहे इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन का इंचार्ज बनाया गया है।
ADVERTISEMENT
धनबाद: भाषा विवाद में युवक की पिटाई, हॉस्पिटल में एडमिट बैक मोड़ पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार अब कतरास पुलिस स्टेशन के इंचार्ज होंगे। इंस्पेक्टर सह कतरास पुलिस स्टेशन इंचार्ज रास बिहारी लाल को लाइन क्लोज कर दिया गया है। कतरास में क्राइम रोकथाम व डिपार्टमेंटल वर्क में शिथिलता के कारण रासबिहारी को हटाया गया है। एसएसपी ने तीनों इंस्पेक्टर से ट्रांसफर से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। पुलिस सोर्सेज का कहना है कि निकट भविष्य आधा दर्जन ओसी यानी एसआइ व इंस्पेक्टरो का ट्रांसफर किया जा सकता है। इनमें जीटी रोड व कोलियरी बेल्ट के थानेदारों को इधर से उधर किया जा सकता है।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।