नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी कैंडिडेट ने आम आदमी पार्टी से दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष चेयरमैन का पद छीन लिया है। बीजेपी लीडर कौसर जहां गुरुवार को दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष चुनी गईं। कौसर इस पद पर निर्वाचित होने वाली दूसरी महिला हैं।
यह भी पढ़ें:Bihar: सोशल मीडिया पर DG के खिलाफ कंपलेन करना IG को पड़ा महंगा, स्टेट गवर्नमेंट ने जारी किया शोकॉज नोटिस
हज कमेटी की समिति छह मेंबर
दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में उन्हें समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए पांच वोटों में से तीन मिले।दिल्ली हज कमेटी की समिति में छह सदस्य शामिल हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा के दो-दो सदस्य हैं। मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश, समिति के सदस्यों में बीजेपी एमपी गौतम गंभीर भी शामिल हैं।
और भी पढ़ें
- बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद बना नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 को मारा
- ऐश्वर्या-अभिषेक का दिखा रोमांटिक अंदाज, हाथों में हाथ डाल दीवाली पार्टी में पहुंचे
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष ने दी बधाई
दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जहां की जीत पार्टी में मुसलमानों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष चुने जाने पर कौसर जहां को बधाई। दिल्ली हज कमेटी में बीजेपी से संबद्ध कैंडिडेट की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि अब मुस्लिम समुदाय भी देश की विकास धारा नरेंद्र मोदी से जुड़ने के लिए उत्सुक है।सचदेवा ने अपने एक ट्वीट में कहा, बीजेपी से जुड़े उम्मीदवार को मिले तीन वोटों में गंभीर, साद और खुद कौसर शामिल हैं। दानिश मतदान से दूर रहे। आप विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस भी समिति के सदस्य हैं।
बीजेपी ने लड़ी मुस्लिम समुदाय की लड़ाई: कौसर जहां
दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। तीन तलाक पर प्रतिबंध के बाद महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। हज पर जाने वालों की परेशानी कम करने पर काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उसी के अनुसार मामले निपटाये जायेंगे।