Advertisement
  • रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात से चतरा संसदीय क्षेत्र में खुशी की लहर
  • बरवाडीह में गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव की भी जल्द उम्मीद

रांची/चतरा (Threesocieties.com Desk): चतरा संसदीय क्षेत्र के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र के माननीय सांसद काली चरण सिंह के अथक प्रयासों और लगातार रेल मंत्रालय से की गई पहल का सकारात्मक परिणाम अब जनता को मिलने लगा है। रेल मंत्रालय ने रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के लातेहार स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दे दी है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: धनबाद में एयरपोर्ट की मांग पर उमड़ा जनसैलाब! सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में विशाल धरना-पदयात्रा

इसके साथ ही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का ठहराव चंदवा टोरी स्टेशन पर भी सुनिश्चित कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, बरवाडीह स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति भी बहुत जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह उपलब्धि न केवल चतरा संसदीय क्षेत्र बल्कि पूरे लातेहार, चंदवा और बरवाडीह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर हो, ताकि यात्रियों को रांची, दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके। अब सांसद काली चरण सिंह के प्रयासों से यह मांग धीरे-धीरे पूरी होती दिख रही है। लातेहार में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं चंदवा टोरी में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस रुकने से मुंबई और पश्चिम भारत की यात्रा और आसान हो जाएगी।

बरवाडीह को भी जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात

सूत्रों के अनुसार, बरवाडीह स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। यदि इसकी स्वीकृति मिलती है तो यह क्षेत्र के गरीब और मध्यमवर्गीय यात्रियों के लिए बेहद राहतभरी खबर होगी। बरवाडीह, जो रेलवे दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है, वहां गरीब रथ का ठहराव होने से यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुगम हो जाएगी।

जनता में खुशी, सांसद को मिल रही बधाइयां

रेल मंत्रालय के इस निर्णय के बाद पूरे चतरा संसदीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक वर्ग ने सांसद काली चरण सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। लोगों का कहना है कि सांसद ने क्षेत्र की जनता की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाया और लगातार प्रयास कर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

विकास की दिशा में मजबूत कदम

रेल सुविधाओं का विस्तार किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का मजबूत आधार माना जाता है। राजधानी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और संभावित गरीब रथ के ठहराव से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और बेहतर होगी।यह कदम चतरा संसदीय क्षेत्र को नई गति देने वाला साबित हो सकता है।सांसद काली चरण सिंह को क्षेत्र की जनता के प्रति उनके समर्पण, संवेदनशीलता और निरंतर प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।