नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई बार तो वो ऐसे मोटिवेशन ट्वीट करते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आनंद महिंद्रा जब भी कोई ट्वीट करते हैं तो एकदम अलग ही रहते हैं। फैंस को भी उनके ट्वीट और कमेंट्स का इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें:झारखंड: चतरा में शराबियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, एक कांस्टेबल जख्मी, गाड़ी क्षतिग्रस्त

आनंद महिंद्रा ने इस बार जो वीडियो शेयर किया है, वो एक अलग तरह की हैंडराइटिंग का है। हैंडराइटिंग ऐसी की देखने के बाद आप भी सोचेंगे की जो दिख रहा है वीडियो में बिल्कुल सही है। हैंडराइटिंग का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है, आनंददायक, लेकिन सच। कमेंट्स और शेयर करने से पहले इस वीडियो को आप देखें।
वीडियो में यह बताने की कोशिश की गई है कि पढ़ाई के दौरान जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं वैसे-वैसे आपकी लिखावट बदलती चली जाती है। बताया गया है कि जब आप 10वीं क्लास में पहुंचते हैं तो लिखावट कुछ और तरह की होती है। ये वो दौर होता है जब लोग अपनी हैडराइटिंग पर ध्यान देते हैं। इसके बाद जैसे ही आप 12वीं क्लास में पहुंचते हैं तो आप की लिखावट में मामूली बदलाव दिखता है। 
अगर आप एमबीबीएस हैं तो उसकी हैंडराइटिंग कुछ ऐसी होती है कि अधिकतर लोगों को समझने में काफी समय लगता है।इसी तरह से जूनियर और सीनियर डॉक्टरों के हैंडराइटिंग के बारे में बताया गया है। सीनियर डॉक्टरों की हैंडराइटिंग को कुछ इस तरह से दिखाया गया है कि उसमें अग्रेंजी के वर्ड ही नजर नहीं आते हैं।