HighLights

  • खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र
  • कोचिंग सेंटर के बाहर सैकड़ों छात्रों ने की नारेबाजी
  • पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने और बहकावे में न आने की अपील की
  • फायरिंग विवाद में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
  • खान सर बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग

पटना (Threesocieties.com Desk): बिहार की राजधानी पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। फायरिंग विवाद में नाम सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र उनके समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं। कोचिंग सेंटर के बाहर सैकड़ों छात्रों की भीड़ जमा है और लगातार नारेबाजी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार: 125 करोड़ टेंडर घोटाले में बड़ा धमाका: रिशुश्री का सबसे बड़ा राजदार संतोष गिरफ्तार, अब फंसेंगे बड़े अफसर?

बताया जा रहा है कि फायरिंग विवाद में खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैसे ही यह खबर छात्रों तक पहुंची, कोचिंग सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा होने लगे। देखते ही देखते इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और समर्थन में प्रदर्शन शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: बिहार: खान सर पर कानूनी शिकंजा! ‘गोली चलाओ, मैं देख लूंगा’ वाले आरोप से मचा बवाल

FIR के बाद छात्रों में बढ़ा आक्रोश

जानकारी के मुताबिक कदमकुआं थाने में दर्ज केस गार्ड्स के बयान के आधार पर किया गया है। FIR की खबर सामने आने के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ गई। कई छात्रों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आने से पहले किसी को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

पुलिस की अपील के बावजूद जुटती रही भीड़

पुलिस प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। इसके बावजूद कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की भीड़ लगातार बढ़ती दिखाई दी। हालात को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

खान सर बोले- जांच में पूरा सहयोग करूंगा

विवाद के बीच खान सर ने कहा कि उन्हें FIR की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। खान सर का दावा है कि उनके गार्ड्स ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

2 जून की घटना से शुरू हुआ पूरा विवाद

पूरा मामला 2 जून की रात हुए कथित हमले से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर में घुसकर गार्ड के साथ मारपीट की और हंगामा किया। इसके बाद गार्ड्स द्वारा फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया और अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए खान सर को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक और सामाजिक नजरें टिकी हुई हैं।