पटना (Threesocieties.com Desk): बिहार में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने मंगलवार को पटना जिले के मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में 18.11 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने परशुराम स्थान परिसर में बनने वाली कमर्शियल बिल्डिंग की आधारशिला रखी और परशुराम मेले का विधिवत उद्घाटन भी किया।
यह भी पढ़ें: नासिक TCS केस: मास्टरमाइंड को बड़ा झटका: HR मैनेजर निदा खान की अग्रिम जमानत खारिज, पुलिस जांच तेज
और भी पढ़ें
- BCCL CMD के निजी सचिव को लगी चाकू, वित्त अधिकारी के मोबाइल से भी उलझी गुत्थी
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
- धनबाद में डॉक्टरों की बहाली: विशेषज्ञों को ₹1.05 लाख वेतन, 4 नवंबर को इंटरव्यू
- SAIL: बोकारो-बर्नपुर के दो वरिष्ठ अफसर SISD में ट्रांसफर, 3 साल की नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोकामा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मोकामा में विकास का नया अध्याय
मुख्यमंत्री ने बताया कि परशुराम स्थान परिसर में बनने वाली कमर्शियल बिल्डिंग से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्रीय व्यापार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोकामा में उद्योगों के विकास के लिए जमीन चिह्नित की जाए और यहां की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत योजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में हैवी इंडस्ट्री स्थापित करने की भी पर्याप्त संभावनाएं हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस
मुख्यमंत्री ने मोकामा अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की बात कही। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh) और विधायक Anant Kumar Singh द्वारा अस्पताल के विकास का आग्रह किया गया था, जिस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोकामा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और जल्द ही यहां स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
परशुराम मेले का विस्तार और सुविधाएं
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र के लिए काफी काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने इस मेले का निरीक्षण किया था और इसके विस्तार की योजना बनाई थी। अब उसी दिशा में काम करते हुए मेले को और भव्य और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उद्योग और धार्मिक विकास साथ-साथ
मुख्यमंत्री ने मोकामा में तिरुपति भगवान के मंदिर निर्माण की योजना का भी जिक्र किया और कहा कि इससे क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से और महत्वपूर्ण बनेगा। साथ ही उद्योग और धार्मिक पर्यटन के संतुलित विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख हस्तियां
इस कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh), उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त एवं बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े विधायक अनंत कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।