• सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा के नरकटिया बीओपी में हुई वारदात

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में इंडिया-नेपाल बोर्डर की सुरक्षा में तैनात सोनबरसा के नरकटिया बीओपी में दो जवानों के बीच सोमवार की सुबह आपसी लड़ाई में गोलीबारी हुई है। एक जवान ने सरकारी इंसास से दूसरे पर गोली चला दी। गोली जवान की जांघ में लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें:Jharkahnd : परमामेंट DGP या प्रभारी DGP, स्टेट पुलिस चीफ के नाम की घोषणा में देरी से तरह-तरह की चर्चा

घटना के बाद आनन-फानन में जवान को गंभीर हालत में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल जवान की पहचान झारखंड निवासी धर्मेंद्र कुमार जोलोजो (33 वर्ष), पिता मंगल जोलोजो के तौर पर हुई है। वहीं, आरोपित जवान का नाम थान सिंह मीणा, पिता जगदीश मीणा है। वह राजस्थान का रहने वाला है। आरोपित जवान को एसएसबी ने फिलहाल अपने कस्टडी में ले लिया है।

बताया जाता है कि एक जवान ने इंसास राइफल से दूसरे जवान पर गोली चलाई। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने जवान को गोली लगने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि, जवानों के बीच किस बात को लेकर विवाद था, इसपर कोई भी अफसर अभी कुछ भी बताने से के लिए तैयार नहीं है।डॉक्टर के अनुसार, जवान के बाईं पैर के जांघ में एक गोली लगी है। सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 51वीं बटालियन के नरकटिया बीओपी में जवान की तैनाती है। अबतक आपसी विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। आरोपित जवान की भी पिटाई भी हुई है। एसएसबी के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने कोई बयान देने से इनकार कर दिया है।