Advertisement
  • बोले- गांठ बांध लें ये छह बातें

पटना। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व बनी महागठबंधन की नई सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खुद के साथ ही अपनी पार्टी और सरकार की छवि के प्रति काफी गंभीर दिख रहे हैं। उन्होंने नई गवर्नमेंट शामिल आरजेडी कोटे के मिनस्टर्स छह बिंदुओं का पालन करने का अनुरोध किया है। नीतीश कैबिनेट में आरजेडी कोटे के मिनिस्टर्स को नई गाड़ी खरीदने और पैर छुआने से मना किया गया है।
तेजस्वी ने फेसबुक और ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड:पत्थलगड़ी समर्थकों पर से केस वापस, SC/ST व पिछड़ा वर्ग का बढ़ेगा आरक्षण, CM हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी


तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी कोटे से मिनिस्टर बनने वाले कोई भी नेता अपने विभाग में खुद के इस्तेमाल के लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि नये मिनिस्टर अपनीजिम्मेदारी संभालते ही नई गाड़ी खरीदने, बड़ा बंगला तलाशने और सजाने में लग जाते हैं। तेजस्वी यादव को अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अपने सरकारी बंगले को सजाने के लिए ऐसे आरोप का सामना करना पड़ा था।
तेजस्वी यादव के अनुसार आरजेडी कोटो के कोई भी मिनिस्टर उम्र में अपने से बड़े किसी व्यक्ति को अपना पैर नहीं छूने देंगे। इसकी बजाय शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम या नमस्ते की परंपरा को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने अपने सभी मिनिस्टर्स को सौम्य और शालीन व्यवहार करने के साथ हर जाति और धर्म के गरीब और जरूरतमंद लोगों की प्राथमिकता के आधार पर मदद करने की सलाह दी है। किसी से भी भेंट के रूप में गुलदस्ता या फूल की बजाय किताब-कलम लेने के कल्चर को बढ़ावा दें। 
ईमानदारी बरतने की सलाह
आरजेडी मिनिस्टर्स के भ्रष्टाचार समेत अन्य आपराधिक मामलों से विवादों में आने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सभी को ईमानदारी बरतने की सलाह दी है। तेजस्वी ने कहा है कि राजद कोटे के मिनिस्ट किसी से भी भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ या गुलदस्ता लेने-देने के स्थान पर किताब-कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। इस आशय का आग्रह दूसरों से भी करेंगे। सभी विभागीय कार्यों में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे। सभी मिनिस्टर सीएम एवं अपने अधीनस्थ विभागों, कार्य योजनाओं और विकास कार्यों का इंटरनेट मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि जनता को सरकार की प्रत्येक पहलकदमी की सकारात्मक जानकारी प्राप्त हो सके।