पटना। बिहार के दो एसपी समेत सात पुलिस अफसरों को सेंट्रल होम मिनिस्टर के मंडल से अलंकृत किया गया है। इनमें एसपी सायली सावलाराम धूरत, एसपी विनय तिवारी, इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, इंस्पेक्टर विनय प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, सब-इंस्पेक्टर मो. चांद परवेज और सब-इंस्पेक्टर मो. गुलाम मुस्तफा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:बिहार: BJP को नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेज तर्रार चेहरे की तलाश, तेजस्वी के मुकाबले का नेतृत्व चाहिए
इनविस्टीगेशन में उत्कृष्टता के लिए प्रत्येक 12 अगस्त को देश भर के पुलिस व इन्वेस्टिगेटिंग अफसरों का नाम मेडल के लिए घोषित किया जाता है। इस साल देश के 151 पुलिस अफसरों का सलेक्शन सेंट्रल होम मिनिस्टर मेडल के लिए किया गया है। इनमें सात बिहार पुलिस के हैं। एसपी सायली धूरत को अररिया दुष्कर्म मामले की जांच में उत्कृष्टता के लिए मेडल दिया जायेगा। वहीं पटना में हुए रूपेश मर्डर केस मामले का उद्भेदन करने के लिए पटना के तत्कालीन सिटी एसपी विनय तिवारी समेत पटना पुलिस के दो इंस्पेक्टर और तीन सब-इंस्पेक्टर का सलेक्शन मेडल के लिए किया गया है।
मेडल पाने वाले सबसे अधिक 15 अफसर CBI के
और भी पढ़ें
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट
देश भर के जिन 151 पुलिस अफसरों को सेंट्रल होम मिनिस्टर का जांच में उत्कृष्टता के लिए मेडल मिला है, उसमें सर्वाधिक 15 नाम सीबीआइ के हैं। महाराष्ट्र पुलिस के 11, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10 और केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ पुलिस ऑफिसर्स के नाम हैं। कुल 151 मेडल पाने वालों में 28 महिला पुलिस हैं।
पिछले साल 2021 में भी सेंट्रल होम मिनिस्टरी मेडल से बिहार के सात पुलिस पदाधिकारी अलंकृत किये गये थे। इनमें भागलपुर की एसएसपी निताशा गुडिय़ा, दरभंगा के एसएसपी बाबूू राम, नालंदा के एसपी हरि प्रसाथ एस, एसटीएफ के एसपी निलेश कुमार, मधेपुरा के एसपी योगेन्द्र कुमार, बेतिया जिला बल के इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा और नवादा जिला बल के इंस्पेक्टर मोहम्मद नेयाज अहमद शामिल थे।