- स्कॉर्पियो और खड़ी ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर
हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर महनार रोड बिदुपुर पुलिस स्टेशन एरिया के दाउदनगर में एक अनकंट्रोल स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गये। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।
यह भी पढ़ें:Niraj Singh murder case Dhanbad: आरोपी डब्ल्यू मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली बेल
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये। लोकल लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं बिदुपुर थाना अध्यक्ष को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान टाउन पुलिस स्टेशन एरिया के सांची पट्टी निवासी विजय महतो के पुत्र करण कुमार एवं बिदुपुर पुलिस स्टेशन एरिया के कंचनपुर निवासी लाल मोहन महतो के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। करण तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। हादसे में टाउन पुलिस स्टेशन एरिया के अनजान पीर बिंद टोली निवासी चंदेश्वर महतो के पुत्र रंजीत कुमार एवं धर्मेंद्र महतो के पुत्र आकाश कुमार घायल हैं । वहीं सदर अस्पताल से स्कॉर्पियो ड्राइवर घायल अवस्था में फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक एवं घायल के परिवार वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गये। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ऐसी घटी घटना
बताया जाता है कि दाउदनगर में रोड किनारे एक ट्रक खड़ी थी। महनार की तरफ से आ रही हाइ स्पीड स्कॉर्पियो ने रोड किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी स्कार्पियो सवार महनार की तरफ से हाजीपुर की तरफ जा रहे थे।
मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बगल के एक ड्राइवर बबलू सभी को गाड़ी पर बिठाकर शुक्रवार की देर रात ले गया था। अचानक शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिली।बिदुपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।