- नये डीजीपी के लिए तीन नाम पर चर्चा
पटना। बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरएस भट्टी सेंट्रल डिपुटेशन पर जा रहे हैं। आरएस भट्टी को सीआईएसएफ का नया डीजी बनाया गया है। होम मिनिस्टरी ने बुधवार को इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें:Bihar: बिहार में 25 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में नये डीडीसी की पोस्टिंग
Centre appoints Rajwinder Singh Bhatti, IPS (BH:90) to the post of Director General, Central Industrial Security Force (CISF) for a tenure up to the date of his superannuation on September 30, 2025; and Daljit Singh Chauhary, IPS (UP:90) presently working as Director General,… pic.twitter.com/CwXFH4MpRX
— ANI (@ANI) August 28, 2024और भी पढ़ें
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
आरएस भट्टी बिहार कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह किसी राज्य के डीजीपी रहते हुए सीआईएसएफ में डीजी बनने वाले पहले अफसर हैं। उन्हें रिटायरमेंट की डेट 30 सितंबर 2025 या अगले आदेश दिए जाने तक इस पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी पद पर नियुक्त किया गया है। चौधरी अभी एसएसबी (SSB) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।
दोनों आईपीएस अफसर अगले साल होंगे रिटायर
आरएस भट्टी बिहार कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वहीं, दलजीत सिंह चौधरी भी यूपी कैडर के 1990 बैच के ही आईपीएस अफसर हैं। भट्टी 30 सितंबर 2025 को रिटायर होने वाले हैं। वहीं चौधरी भी 30 नवंबर 2025 में रिटायर होंगे। ऐसे में दोनों ही अफसरों को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक के लिए यह कार्यकाल दिया गया है।
बिहार के नये डीजीपी की तलाश शुरु
आरएस भट्टी को सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा सीआइएसएफ का डीजी बनाये जाने के साथ ही स्टेट के नये डीजीपी की तलाश भी तेज हो गई है। सोर्सेज के अनुसार, वर्तमान में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी सह सीएमडी विनय कुमार (1991 बैच) नये डीजीपी की रेस में सबसे आगे हैं। निगरानी के डीजी आलोक राज (1989 बैच) और बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की डीजी शोभा अहोटकर (1990 बैच) भी डीजीपी की रेस में शामिल हैं। संभावना है कि गुरुवार को नये डीजीपी का नाम तय हो जायेगा।
20 महीने तक डीजीपी रहे भट्टी
राजविंदर सिंह भट्टी का बिहार डीजीपी का कार्यकाल लगभग 20 माह का रहा। उन्हें 18 दिसंबर 2022 को सेंट्रल डिपुटेशन से बुलाकर डीजीपी बनाया गया था। उस समय वरीयता क्रम में 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज उनके ऊपर थे मगर फिर भी 1990 बैच के भट्टी डीजीपी बनाये गये। इस बार भी वरीयता क्रम में विनय कुमार से ऊपर दो अफसर आलोक राज और शोभा ओहटकर हैं। ऐसे में देखना होगा कि डीजीपी के नाम पर अंतिम मुहर किसके नाम पर लगती है। बिहार में अब नये डीजीपी की तलाश तेज हो गई है। नये डीजीपी के कार्यकाल में ही अब राज्य में विधानसभा चुनाव होने के आसार हैं।