Bihar: उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाला  सिवान से अरेस्ट

राज्यसभा एमपी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना  पुलिस ने शनिवार को सिवान से दबोच लिया है। 

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाला  सिवान से अरेस्ट
पटना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Advertisement

  • फोन पर धमकी देते समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लिया था नाम
पटना। राज्यसभा एमपी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना  पुलिस ने शनिवार को सिवान से दबोच लिया है।  आरोपी का नाम राकेश कुमार दरौली पुलिस स्टेशन एरिया के दून गांव का रहने वाला है।
नहीं मिला लॉरेंस गैंग से कनेक्शन का सबूत
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुशवाहा की पार्टी का कार्यकर्ता भी रहा है। वह पूर्व में कुशवाहा की पार्टी से जुड़ा हुआ था। वह कुशवाहा के हालिया एक बयान से खफा था, इसलिए लॉरेंस के नाम पर उसने धमकी दी। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने पटना के एसएसपी से तुरंत इस पर संज्ञान लेने की मांग की थी। इसके बाद पटना पुलिस एक्टिव हो गई और मामले की गंभीरता से जांच की। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से संलिप्तता नहीं पायी गयी है।
दो दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी
उपेंद्र कुशवाहा को दो दिन पहले देर रात जान से मारने की धमकी मिली थी। एमपी ने बताया एक्स पर बताया था कि उन्हें लॉरेंस बिश्वोई के नाम से फोन कर धमकी दी गयी है। एक घंटे में कई बार फोन किया गया और एसएमएस भेजा गया। इसके बाद इस मामले की सूचना पटना एसएसपी को दी गयी है।