- नीतीश सरकार ने विकास के लिए दी 72.47 करोड़ की मंजूरी
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित प्रसिद्ध पुनौराधाम स्थिति माता सीता की जन्मस्थली भव्य बनेगी। पुनौराधाम विकास की एक विस्तृत योजना को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है। सरकार ने विकास के लिए 72.47 करोड़ राशि मंजूरी दी है।
यह भी पढ़ें:माई बिना जिंदगी अधूरा... एक मासूम बच्चे ने गाया दिल छू देने वाला गाना
अब अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित होगा पुनौराधाम
सरकार की विकास योजना के कारण पुनौराधाम पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित होगा। पुनौराधाम में सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण से यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
24 महीने में पूरा होगा जीर्णोद्धार का काम
प्रक्कलित राशि से कोलोनेड, 3-डी एनिमेशन शो, वास्तुशिल्प, पार्किंग, मंडप, आंतरिक सड़कें, वाटिका का जीर्णोद्धार, कैफेटेरिया, जानकी महोत्सव क्षेत्र का विकास सहित कई काम होंगे। इस काम को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जायेगा। योजना को आगामी 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। यहां पर्यटन का विकास होने पर आसपास के इलाके में होटल और परिवहन सहित कई तरह के कारोबार एवं रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम