Advertisement

अरवल। बिहार में पटना-औरंगाबाद एनएच 139 पर मंगलवार को मेहंदिया पुलिस स्टेसन के पास बेखौफ शराब तस्करों ने एक ASI को वाहन से कुचलकर मारने का प्रयास किया। घायल ASI शैलेंद्र सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Morning News Diary-10 January: एक्सीडेंट में सात की मौत, असदुद्दीन ओवैसी, आग, राइफल बरामद व अन्य
भागगने के दौरान शराब तस्करों की गाड़ी वालिदाद में अनकंट्रोल हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों तस्करों को पकड़कर जमकर पिटाई। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। गाड़ी की तलाशी में 29 कार्टन शराब जब्त की गई। यह शराब झारखंड से पटना ले जाई जा रही थी। शराब तस्करों की पहचान भोजपुर जिले के आरा निवासी पंकज कुमार और वैशाली के दीपक कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों की पिटाई से घायल दोनों तस्करों को भी पुलिस ने सदर अस्पताल में एडमिटकराया है।

पुलिस को चकमा देकर मेहंदिया पहुंचे थे तस्कर
झारखंड से शराब की खेप लाने की सूचना पर NH-139 पर कलेर पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। औरंगाबाद की ओर से आती महिंद्रा जाइलो गाड़ी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर चकमा देकर भाग निकला। कलेर पुलिस ने मेहंदिया पुलिस को सूचना दी।सूचना के बाद ASI शैलेंद्र सिंह ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हाइ स्पीड वाहन ने बैरियर सहित सामने खड़े ASI को उड़ा दिया। भागने के क्रम में वालिदाद बाजार के समीप वाहन अनकंट्रोल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों शराब तस्करों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से गाड़ी के ड्राइवर पंकज कुमार का पैर टूट गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी मोहम्मद कासिम ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल ASI शैलेंद्र सिंह का हालचाल जाना। एसपी ने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गाड़ी के ड्राइवर पंकज व उसके साथी दीपक से पूछताछ कर पूरे रैकेट का पता लगाया जायेगा।