Advertisement

पटना। बिहार के एक्स सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और एक्स मिनिस्टर तेज प्रताप यादव विदेश यात्रा पर मालदीव में हैं। मालदीप से उनका समुद्र किनारे ध्यान लगाते हुए वीडियो आया है। आरजेडी एमएलए तेज प्रताप यादव ने खुद ही यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें:Bihar: ‘मार दिया होता तो अच्छा होता, मुझे जलील किया, अब कफन बांधकर निकलेंगे: मनीष कश्यप  

ADVERTISEMENT
View this post on Instagram

A post shared by Tej Pratap Yadav (@tejpratapyadavrjd)


तेज प्रताप यादव ने मालदीव में समुद्र किनारे बने हट (कुटिया) के बाहर ध्यान लगाने का वीडियो डाला है। वीडियो के बैकग्राउंड में ओम नमः शिवाय का मंत्रोच्चार चल रहा है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है- “शांति जीवन में जरूरी चीज है। हम लगातार शांति खोजते हैं क्योंकि इसके बिना जीवन में अफरातफरी मच जाती है। ध्यान और आत्मचिंतन से हमें अपनी सोच और भावनाओं की गहरी समझ आती है। इससे अपार खुशी मिलती है और लगता है कि कुछ पूरा हुआ।”
तेज प्रताप यादव ने लिखा है- “बहते पानी की आवाज में अद्भुत ताकत है। ये हमें प्रकृति की स्थिरता की याद दिलाता है और अपनी ऊर्जा को सही तरफ लगाने में मदद कर सकता है। ये हमें खुद से और अपने आसपास की चीजों से तालमेल बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।”
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 मई को तेज प्रताप यादव को 17 मई से 23 मई तक एक सप्ताह के मालदीव ट्रिप पर जाने की इजाजत दी थी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले तेज प्रताप यादव पर सबकी नजर है। बीजेपी तेज प्रताप को भड़काने और परिवार में फूट डालने की ताक में भी है।
राजनीति की बात करें तो तेज प्रताप यादव इस विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट को छोड़कर वैशाली जिले की महुआ सीट पर नजर लगाये बैठे हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के दौरान तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी से देश की सेवा का मौका देने की गुजारिश की थी।