- पेपर लीक मामले में एक आइएएस अफसर का भी आया नाम
पटना। बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का वायरल प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के 17 मिनट पहले बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक के मोबाइल पर पहुंच गया था। यह प्रश्न पत्र बिहार के ही एक सीनियर आइएएस अफसर ने परीक्षा नियंत्रक को मोबाइल पर भेजा था। इसका उल्लेख ईओयू की ओर से दर्ज FIR में भी किया गया है।
और भी पढ़ें
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
- 61.67 करोड़ के विवाद में छत्तीसगढ़ के संजय-सचिन अग्रवाल को राहत, जेल से हुए रिहा
- MP ढुलू महतो की पहल: धनबाद में जाम से मिलेगी मुक्ति, 9 रेल फाटकों पर बनेंगे ROB-RUB
FIR में आइएएस अफसर और बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक का मोबाइल नंबर भी दर्ज है, जिससे वायरल प्रश्न पत्र का आदान-प्रदान हुआ था। ईओयू अफसरों के अनुसार, इस मामले में आइएएस अफसर और परीक्षा नियंत्रक दोनों से ही बातचीत की गई है। अफसर ने प्रश्न पत्र भेजने का मकसद उसकी सत्यता जांचना बताया है। आइएएस अफसर को प्रश्न पत्र कहां से मिला, इसकी जानकारी ली गई है। इस आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच में उनका पूरा सहयोग मिल रहा है।
वाट्सएप लिंक के आधार पर चार लोग कस्टडी
EOU की अब तक की जांच में जानकारी मिली है कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व सेट-सी का हिंदी प्रश्न पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल था। ईओयू सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक मामले में संगठित गैंग का हाथ होने का अनुमान है। पूरी साजिश के तहत पेपर लीक किया गया था, ताकि कुछ लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके। जांच टीम वाट्सएप लिंक के जरिए उन तक पहुंचने की तैयारी में है। मोबाइल पर प्रश्न पत्र वायरल करने वालों की कड़ी जोड़ी जाने लगी है। इस आधार पर देर शाम तक पटना से चार लोगों को कस्टडी में लिया गया है। इनके पास परीक्षा शुरू होने से पहले वायरल प्रश्न पत्र था, जिसे वाट्सएप के जरिए आगे भेजा जा रहा था। ईओयू अफसरों के अनुसार, इनसे पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। एक-दो दिनों में पेपर लीक मामले में खुलासा हो सकता है।
बीडीओ व प्रिंसिपल समेत चारों आरोपित भेजे गये जेल
बीपीएससी एग्जाम के दौरान गड़बड़ी की कंपलेन पर अरेस्ट किये गये आरा के कुंवर सिंह कालेज के प्रिंसिपल सह सेंटर सुपरींटेंडेंट योगेंद्र प्रसाद सिंह, भोजपुर के बड़हरा के बीडीओ सह कुंवर सिंह कालेज के स्टैटिक मजिस्ट्रेट जयवद्र्धन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक सुशील कुमार सिंह और सहायक केंद्राधीक्षक अगम कुमार सहाय को बुधवार को जेल भेज दिया गया है। चारों अफशरों पर परीक्षा केंद्र पर अनियमितता बरतने, सेंटर पर मोबाइल ले जाने की अनुमति देने, कुछ परीक्षार्थियों को अलग कमरे में बैठाकर पहले ही प्रश्न पत्र बांटकर परीक्षा लेने आदि का आरोप है।