• घायल ने कहा- आरसीपी के कार्यक्रम में जाने के कारण मारी गोली

बिहारशरीफ। एक्स सेंट्रल मिनिस्टर आरसीपी सिंह के ममेरे भाई के पोते प्रगति कुमार उर्फ पिंटू को रविवार की देर शाम उसके घर के पास ही पीठ में गोली मार दी. गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। पिंटू को गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पीएससीएच रेफर कर दिया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: Jharkhand : सात IPS एक माह से वेटिंग फॉर पोस्टिंग, DSP पोस्ट पर काम रहे हैं 21 नये प्रमोशन पाये IPS

पुराना विवाद में मारी गयी गोली
एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है और दूसरी टीम पीड़ित का बयान लेने के लिए पटना के लिए प्रस्थान कर चुकी है। एसडीपीओ राजगीर को मामले की जांच का जिम्मा दिया गया है। सिलाव के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि पिंटू व उसके परिचित ग्रामीण सल्लन महतो के बीच विगत चार दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, परंतु किसी पक्ष ने कोई सूचना नहीं दी थी। विवाद का कारण पता किया जा रहा है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
जख्मी पिंटू कुमार ने सदर अस्पताल में कैमरे के सामने कहा कि सल्लन महतो व उसके सहयोगी उसे आरसीपी सिंह के किसी कार्यक्रम में जाने से मना करते थे। उसने कहा कि वे उसके परिवार के सदस्य हैं, तब भी वह नहीं माना।रविवार को वह अस्थावां के मालती गांव में आरसीपी सिंह से मिलकर घर लौटा ही था, इस बीच सल्लन अपने भाई व अन्य सहयोगियों के साथ आ धमका और घर से कुछ बातचीत के बहाने बुलाकर पीठ में गोली मार दी। मुख्य आरोपित सल्लन की पत्नी नविता सिन्हा सिलाव उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य है। वहीं, पिंटू की पत्नी पटना के किसी बैंक में कार्यरत है, उनके दो बच्चे हैं।

घटना को लेकर बिहार बीजेपी प्रसिडेंट सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार को घेरा है। उन्‍होंने अपने एक्स हैंडल पर घायल का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि चाचा भतीजे की सरकार बिहार में गुंडाराज स्थापित कर चैन की बंसी बजा रही है।एक्स सेंट्रल मिनिस्टर आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू कुमार पर अपराधियों ने अंधाधुंध फाय‍र‍िंग की है। बिहार की जनता खौफ के साए में जी रही है और बिहारवासी गुंडाराज की भेंट चढ़ते जा रहे हैं। नीतीश बाबू के राज में बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।