Advertisement

गोपालगंज। बिहार में बीजेपी के एमएलसी व श्री गोपाल ग्रुप आफ कंपनी के मालिक राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू से जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी कर ली गई। चेक बाउंस होने के बाद एमएलसी ने पश्चिमी चंपारण जिले के एक कथावाचक पर गोपालगंज टाउन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Pritam-Gudiya Love Story : बर्थडे पार्टी में हुआ लव, सात दिनों की पहचान में जीवन भर का रिश्ता बन गया 
एमएलसी व श्री गोपाल ग्रुप आफ कंपनी के मालिक राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू से बेतिया में जमीन दिलाने के नाम पर पश्चिमी चंपारण इनरवा मैनाटाड़ पुलिस स्टेशन एरिया के नगरदेही स्थित वार्ड संख्या-दो निवासी स्वामी उपेंद्र परासर ने ठगी की है। उपेंद्र दो साल के अंदर एमएलएसी से दो बार कैश व बैंक अकाउंट में 65 लाख रुपये लिये थे।इस दौरान जब राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू ने पैसे का भुगतान करने या जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया तो उपेंद्र परासर ने जमीन की रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया।

उपेंद्र परासर ने रुपये वापस करने के नाम पर राजीव कुमार को एक चेक दे दिया। राजीव कुमार ने अपने अकाउंट में चेक जमा कराया। उपेंद्र परासर के अकाउंट में पैसा कम होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद बीजेपी एमएलसी व श्री गोपाल ग्रुप आफ कंपनी राजीव कुमार ने उपेंद्र के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है। बताया जाता है कि उपेंद्र परासर एक कथावाचक है। ऐसे में उन पर पैसे की ठगी करने का आरोप लगाने के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। टाउन थानाध्यक्ष ललन ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।