छपरा। बिहार के सोनपुर मेले में एक ब्वायफ्रेंड के पांच लड़कियां भिड़ गयी। लड़ते हुए एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिये। मारपीट का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:बिहार: सोनपुर मेले में एक ब्वायफ्रेंड के लिए भिड़ीं पांच लड़कियां, लड़ते हुए फाड़े एक दूसरे के कपड़े
प्रेमी के लिए लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल
वीडियो में पांच लड़कियों के बीच हो रही मारपीट दिख रही है। एक ब्वायफ्रेंड के लिए सभी युवतियों मेले में ही मारपीट करने लगीं। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बायफ्रेंड के लिए पांच लड़कियों का आपस में मारपीट करने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पांच लड़कियां आपस में मारपीट कर रही हैं, जबकि बायफ्रेंड एक दूसरे को बचा रहा है। इस वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर तरह तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। हालांकि थ्री सोसाइटीज इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
ब्वायफ्रेंड के लिए खूब चले लात-घूंसे
सोनपुर मेला क्षेत्र में बीच रोड पर लडकियां जमकर मारपीट कर रही हैं। चर्चा यह है कि लड़कियों के बीच यह लडाई बॉयफ्रेंड को लेकर हुई थी। यह घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि एक लड़का एक लड़की को मेला में घूमा रहा था, तभी अचानक तीन-चार लड़कियां उस लड़की के साथ मारपीट करने लगीं उनका कहना था कि यह मेरा बायफ्रेंड है। रोड पर लड़कियों ने जमकर एक दूसरे पर थप्पड़ एवं घूंसा चलाया। मेला में रोड पर हो रही मारपीट से स्थानीय लोग हतप्रभ थे, लेकिन चूंकि लड़कियों का मामला था इसलिए लोगों ने बीच में हस्तक्षेप नहीं किया।
और भी पढ़ें
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
युवतियों को समझाता रहा युवक
युवक भी असमंजस में पड़ गया था। आस-पास के लोग अचानक से मारपीट कर रही लड़कियों को देखकर हैरान रह गये। हालांकि, लड़कियों के साथ एक युवक भी था। वह लड़कियों को मारपीट से रोकने का प्रयास कर रहा था। इनमें पहले बहस हुई फिर मारपीट शुरू हो गई। थप्पड़ और घूंसे चलने शुरू हो गये। ये तमाशा देख रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।