होम /
बिहार / बिहार: पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर PNB से लूट कर भाग रहे पांच क्रिमिनल अरेस्ट, 15 लाख रुपये बरामद
बिहार: पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर PNB से लूट कर भाग रहे पांच क्रिमिनल अरेस्ट, 15 लाख रुपये बरामद
पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सटहां बाजार ब्रांच पंजाब नैशनल बैंक से गुरुवार की दोपहर लूटपाट कर भाग रहे पांच क्रिमिनलों को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने क्रिमिनलों के पास से लूट के 15 लाख रुपये कैश और आर्म्स भी बरामद किया है।
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सटहां बाजार ब्रांच पंजाब नैशनल बैंक से गुरुवार की दोपहर लूटपाट कर भाग रहे पांच क्रिमिनलों को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने क्रिमिनलों के पास से लूट के 15 लाख रुपये कैश और आर्म्स भी बरामद किया है।
ADVERTISEMENT
यह भी पढ़ें:जाट लीडर भूपेन्द्र सिंह चौधरी बने उत्तर प्रदेश BJP के प्रसिडेंट पुलिस गिरफ्त में आये बदमाशों में चार पश्चिम चम्पारण के मझौलिया तथा एक पूर्वी चम्पारण का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस के सीनीयर अफसर मौके पर पहुंच जांच की है।पकड़े गये क्रिमिनलों से पूछताछ चल रही है।
बताया जाता है कि पांच बाइक से आये आर्म्स से लैश पांच क्रिमिनलों ने बैंक में लूटपाट किया। लूटपाट के सूचना पर बाजार के लोग सक्रिय हो गए। लोगों की गोलबंदी देख क्रिमिनल पैदल ही सरेह की तरफ भागने लगे। इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने क्रिमिनलों का पीछा करना शुरु किया। पुलिस ने ईंख के एक खेत में की घेराबंदी कर क्रिमिनलों को दबोच लिया। क्रिमिनलों के पास से लट की राशि बरामद कर ली गयी है।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।