- दुकान पर सिगरेट मांगी और गोलियों से भून दिया
हाजीपुर। बिहार के वैशाली में शनिवार सुबह बिजली स्टाफ अजय तिवारी को गोलियों से भून दिया गया। अजय तिवारी अपनी दुकान में बैठे हुए थे। हमलावर आये सिगरेट मांगी। जब तक नौकर सिगरेट निकालकर देता उनलोगों ने आर्म्स से निकालकर अजय तिवारी पर फायरिंग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें:98% इंडियन्स में हैं कोरोना वायरस संक्रमण को झेलने की ताकत, IIT कानपुर का दावा
और भी पढ़ें
- बारामुड़ी खटाल विवाद में नया मोड़: धनबाद CO राम प्रवेश ने सुंदर यादव पर कराई FIR
- झरिया की आग से बनेगी CNG-बिजली! डिगवाडीह के छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील
- नवंबर 2026 में त्योहारों की धूम! दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ की तारीखें नोट करें

हमलावरों ने अजय को ताबड़तोड़ तीन-चार गोलियां दाग दीं। वापस लौटकर आये, दो गोलियां और मारी। अजय की मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात हाजीपुर-लालगंज रोड पर केदार चौक के पास की है। मृतक अजय तिवारी बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर काम करते थे। परचून की दुकान भी चलाते थे। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गोलीबारी करनेवाले दो क्रिमिनल नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनका चेहरा ढंका हुआ है इसलिए अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
अजय तिवारी का पॉलिटिकल कनेक्शन
मृतक अजय के पॉलिटिकल कनेक्शन काफी अच्छे हैं। आरजेडी, बीजेपी समेत अन्य पार्टी के नेताओं सेउनकी जान-पहचान थी। वह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी थे। मृतक मीनापुर राई गांव के रहने थे।उनकी पत्नी पंचायत समिति की सदस्य हैं। 2009 मेंअजय के पिता की भी इसी तरह गोली मारकर मर्डर कर दी गई थी।वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने शनिवार सुबह प्रदर्शन करते हुए रोड जाम किया। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा है कि क्रिमिनलों की खोजबीन जारी है। जल्द सेजल्द उन्हें पकड़ लिया जायेगा।
बीजेपी एमएलए ने पुलिस पर उठाये सवाल
बीजेपी एमएलए अवधेश सिंह वारदात की सूचना के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिले में क्रिमिनलों का मनोबल ऊंचा है। पुलिस दारू और बालू के क्लेक्शन में लगी है। पुलिस क्रिमिनलों पर कोई कारवाई नहीं कर पा रही है।