Advertisement
  • 30 करोड़ आंकी जा रही मनाली के रिजॉर्ट की कीमत
  • यूपी के गाजियाबाद का एमएसडी स्कूल भी होगा जब्त
  • इलिगल माइनिंग से 350 करोड़ से अधिक का राजस्व चोरी

पटना। ईडी के अपीलीय प्राधिकार ने JDU MLC राधाचरण सेठ और उनके पार्टनर ब्राडसंस कंपनी के एमडी अशोक कुमार गुप्ता की दो संपत्तियों को अंतिम रूप से जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें गाजियाबाद स्थिति एमएसडी पब्लिक स्कूल और मनाली स्थित इंटर कांटिनेंटल रिजार्ट शामिल है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar:अनोखी शादी, 80 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की दुल्हन से किया निकाह

स्कूल की जमीन, भवन समेत अन्य सभी परिसंपत्तियां संयुक्त रूप से राधाचरण सेठ और अशोक कुमार गुप्ता के नाम पर हैं, जबकि मनाली वाला रिजार्ट सिर्फ राधाचरण सेठ के नाम से है। इस रिजॉर्ट की कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। स्कूल के भवन और जमीन की कीमत भी करोड़ों में बतायी जा रही है। ईडी ने इनकी संपत्ति जब्त की थी जिसके बाद राहत के लिए ईडी के अपीलीय प्राधिकार में अपील की गई थी मगर वहां से भी राहत नहीं मिली।

ब्राडसंस कंपनी के एमडी हैं अशोक गुप्ता

ईडी की जांच में बिहार में बालू के इलिगल माइनिंग से 350 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व चोरी की बात सामने आई है। इस अवैध कारोबार में बालू खनन करने वाली कंपनी ब्राडसंस और उसके डयरेक्टर्स की संलिप्तता सामने आई है। एमएलसी राधाचरण सेठ की भी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी की बात सामने आई है। अशोक कुमार गुप्ता कंपनी के एमडी हैं।

राधाचरण सेठ व अशोक गुप्ता के अलावा सुभाष यादव समेत अन्य आरोपितों के ठिकानों पर भी ईडी ने रेड कर काली कमाई से अर्जित की गयी चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया था। इसमें ये दोनों संपत्तियां भी शामिल थीं। इस मामले में जब्त की गई अन्य आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के मामले की सुनवाई चल रही है।

बेल पर हैं जेडीयू MLC राधा चरण सेठ व कन्हैया प्रसाद

पटना हाई कोर्ट ने बालू के इलिगल माइनिंग एवं मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित जदयू एमएलसी राधा चरण साह को तीन जुलाई को बेबिजनस करने का आरोप है, जिसमें इनकी भी हिस्सेदारी है।ईडी द्वारा इस मामले में अन्य लोगों के अलावा राधा चरण साह समेत कन्हैया प्रसाद पर भी एफआइआर दर्ज कर पूछताछ की गई थी। पूछताछ में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर इन लोगों को जेल भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में राधा चरण साह के पुत्र कन्हैया प्रसाद को हाई कोर्ट से छह मई, 2024 को बेल मिल चुकी है।आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से जदयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ के आवास पर 13 सितंबर को रेड हुई थी। इसके बाद, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद, ईडी ने उनके बेटे कन्हैया प्रसाद पर शिकंजा कसा था।