नवादा। बिहार के नवादा जिले शाहपुर ओपी एरिया के महरथ गांव में शुक्रवार को दहेज के लिए एक विवाहिता को जिंदा जला दिया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला कोमल कुमारी की पीएमसीएच में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
बिहार: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, मचीअफरा-तफरी (देखें video)
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट
- सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे
बताया जाता है कि कोमल (22) गांव के कृष्ण कुमार की पत्नी थी। उसका मायके लखीसराय जिले में है। घटना की सूचना पर मायके वाले भी गांव पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेने के बाद पीएमसीएच के लिए पहुंचे। घटना की सूचना पर वारिसलीगंज सर्किल इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार, काशीचक थानाध्यक्ष राजकुमार और शाहपुर ओपीध्यक्ष दिनेश कुमार महरथ पहुंचे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर जला हुआ पुआल पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कोमल की शादी एक मई 2019 को महरथ गांव के पप्पू सिंह के बेटे कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। कोमल को एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। कोमल के भाई का कहना है एक वर्ष पूर्व भी कोमल की ज्वेलरी ससुराल वालों जबरन बेच दिया गया था। इसका मायके वालों ने विरोध किया था। लेकिन ससुराल वालों द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हो गया था।